न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वचन पूरा कर बिहार आया हूं... PM मोदी बोले- हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों को धूल में मिला दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के काराकाट में ₹48,520 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि वादा निभाकर वापस लौटे हैं और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से दुश्मनों को सख्त संदेश दिया गया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 30 May 2025 12:14:34

वचन पूरा कर बिहार आया हूं... PM मोदी बोले- हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों को धूल में मिला दिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के काराकाट में 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज उन्हें इस पुण्य भूमि पर आकर बिहार के विकास को नई दिशा और गति देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि यहां लगभग 50 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। इस दौरान पीएम मोदी ने हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले का भी उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, "आज बिहार की धरती पर इतनी बड़ी संख्या में माताएं और बहनें आई हैं, यह अपने आप में मेरे अब तक के कार्यक्रमों में सबसे विशेष और ऐतिहासिक अवसर है। मैं समस्त माताओं-बहनों को विशेष प्रणाम करता हूं और बिहार की जनता-जनार्दन का दिल से आभार प्रकट करता हूं।"

पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "हाल ही में पहलगाम में एक वीभत्स आतंकी हमला हुआ जिसमें हमारे कई निर्दोष नागरिकों ने अपनी जान गंवाई। इस कायराना हमले के अगले ही दिन मैं बिहार आया था और यहीं की पावन धरती से देशवासियों से एक वादा किया था — वचन दिया था कि आतंक और उनके सरपरस्तों के ठिकानों को पूरी तरह मिटा दिया जाएगा। हमने यह भी कहा था कि उन्हें ऐसी सज़ा मिलेगी जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। आज जब मैं फिर बिहार आया हूं, तो उस वादे को निभाकर आया हूं। जिन्होंने पाकिस्तान में बैठकर हमारी बहनों का सिंदूर छीना था, हमारी सेना ने उनके ठिकानों को धूल में मिला दिया है।"

प्रधानमंत्री ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का उल्लेख करते हुए कहा, 'भारत की बेटियों के सिंदूर की ताकत क्या होती है, यह सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, दुनिया ने भी देखा है। जिन आतंकियों को पाकिस्तानी सेना संरक्षण देती थी और जो खुद को अजेय मानते थे, हमारी सेनाओं ने एक ही प्रहार में उन्हें घुटनों पर ला दिया। पाकिस्तान के एयरबेस और सैन्य ठिकानों को चंद मिनटों में नष्ट कर दिया गया। यह है नया भारत — आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सक्षम भारत।'

उन्होंने आगे कहा, "ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश और दुनिया ने हमारी BSF यानी सीमा सुरक्षा बल के जवानों का अतुलनीय पराक्रम और साहस भी देखा है। सीमाओं की सुरक्षा में तैनात हमारे बीएसएफ के जवान एक अभेद दीवार की तरह खड़े हैं। मां भारती की रक्षा उनके लिए सर्वोपरि है। इसी कर्तव्य का निर्वाह करते हुए 10 मई को हमारे बिहार के वीर सपूत, बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर इम्तियाज शहीद हो गए। मैं उन्हें इस पुण्य भूमि से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"

अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया, "ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने जो ताकत दुनिया और दुश्मनों को दिखाई है, वह तो हमारे तरकश का महज़ एक तीर है। हमारे पास और भी अनेक उपाय हैं और हम देश की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।" उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई न रुकी ही, न थमी है। आतंक का फन अगर फिर उठेगा, तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचलने का काम करेगा। हमारी लड़ाई देश के हर दुश्मन से है, फिर वो चाहे सीमा पार हो या देश के भीतर हो। बीते वर्षों में हमने हिंसा और अशांति फैलाने वालों का कैसे खात्मा किया है, बिहार के लोग इसके साक्षी हैं।’ पीएम मोदी ने नक्सलवाद खत्म करने का भी जिक्र किया और सरकार की योजनाएं के बारे में जानकारी दी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत