न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : छिपते-छुपाते चहल से मिलने पहुंचीं महवश, वीडियो वायरल, पंजाब-बेंगलुरु मैच के बाद ये रही प्रीति-अनुष्का की रिएक्शन

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश की डेटिंग को लेकर इन दिनों खूब खबरें चल रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स अटकलें लगा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 30 May 2025 11:38:08

2 News : छिपते-छुपाते चहल से मिलने पहुंचीं महवश, वीडियो वायरल, पंजाब-बेंगलुरु मैच के बाद ये रही प्रीति-अनुष्का की रिएक्शन

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश की डेटिंग को लेकर इन दिनों खूब खबरें चल रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स अटकलें लगा रहे हैं कि दोनों के बीच जरूर खिचड़ी पक रही है। हालांकि दोनों ने ही अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं बोला है। अब एक बार फिर उनके रिलेशनशिप की खबरों को हवा मिली है। दरअसल मशहूर रेडियो जॉकी आरजे महवश को चहल के होटल में देखा गया। महवश ने कैमरों की नजर पड़ते ही अपना चेहरा हुडी और मास्क से ढक लिया और तेजी से वहां से भाग निकलीं। यह बात गुरुवार को चहल की टीम पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए आईपीएल-18 के क्वालिफायर 1 मुकाबले से पहले की है।

इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। इसके बाद शुक्रवार (29 मई) को पंजाब के मुल्लापुर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चहल का उत्साहवर्धन करने के लिए भी महवश स्टेडियम में मौजूद थीं। उन्हें यूट्यूबर शुभंकर मिश्रा के साथ दर्शक दीर्घा में मैच का मजा लेते देखा गया। हालांकि पंजाब की हार से महवश का चेहरा उतर गया। वह काफी उदास नजर आईं। वैसे अभी पंजाब की फाइनल में पहुंचने की उम्मीद खत्म नहीं हुई है। उसे एक और मौका मिलेगा।

पंजाब की टक्कर 1 जून को दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में गुजरात लॉयंस या मुंबई इंडियंस से होगी। उल्लेखनीय है कि महवश और चहल के बीच डेटिंग की खबरें पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। महवश इससे पहले भी कई मुकाबलों में चहल के लिए पहुंची हैं। सबसे पहले मार्च में दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के दौरान यह जोड़ी स्पॉट की गई थी। चहल का इस साल की शुरुआत में कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से तलाक हो गया था। दोनों की शादी करीब चार साल चली। महवश की बात करें तो वह जानी-मानी आरजे हैं, जो अपनी मजेदार और बेबाक अंदाज के लिए पसंद की जाती हैं।

पंजाब की हार से निराश हुईं प्रीति तो बेंगलुरू की जीत से खुशी से झूमीं अनुष्का

आईपीएल-18 के क्वालिफायर 1 मुकाबले में पंजाब को आरसीबी ने 8 विकेट से रौंद दिया। इस दौरान पंजाब की सह-मालकिन एक्ट्रेस प्रीति जिंटा दुखी नजर आईं। प्रीति अपनी टीम के लिए चीयरलीडर बनकर स्टेडियम में पहुंची थीं। प्रीति ने इस दौरान व्हाइट प्रिंटेड सलवार-सूट पहन रखा था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं लेकिन मैच ने हसीना को निराश कर दिया। पंजाब के बल्लेबाज एक-एक कर आ रहे थे और आउट होते जा रहे थे, जिसके बाद प्रीति की रिएक्शन बार-बार कैमरे पर देखी जा रही थी।

टीम की हार के बाद प्रीति के चेहरे पर मायूसी छा गई। दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा भी हमेशा अपने पति विराट कोहली और उनकी टीम आरसीबी को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में पहुंचती हैं। इस बार आरसीबी की जीत के बाद हसीना चहक उठी और उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। जीत के तुरंत बाद अनुष्का ने पति को कुछ इशारा किया जिसने फैंस का दिल जीत लिया। वहीं विराट भी एक उंगली उठाकर पत्नी से कुछ कहते नजर आए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज