न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बारिश के मौसम में पनपने लगती हैं मुंहासों की समस्या, इन उपायों से पाएं छुटकारा

खूबसूरत और बेदाग त्वचा हर किसी को पसंद होती है। लेकिन बारिश के मौसम में इस चाहत पर तब पानी फिर जाता हैं जब मुंहासों या पिंपल की समस्या पनपने लगती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Jun 2023 7:34:12

बारिश के मौसम में पनपने लगती हैं मुंहासों की समस्या, इन उपायों से पाएं छुटकारा

खूबसूरत और बेदाग त्वचा हर किसी को पसंद होती है। लेकिन बारिश के मौसम में इस चाहत पर तब पानी फिर जाता हैं जब मुंहासों या पिंपल की समस्या पनपने लगती हैं। खासकर जिनकी त्वचा ऑयली यानी तैलीय है, उन्हें पिंपल ज्यादा परेशान करते हैं। नमी और बैक्टीरिया ज्यादा पनपने के कारण बारिश के मौसम में त्वचा की अधिक देखभाल करनी पड़ती है। पिंपल्स के निशान हमारी त्वचा की समस्याओं में सबसे भयावह है। चेहरे पर पिम्पल्स होना आम बात है लेकिन पिम्पल्स ठीक होने के बाद इसके छूटे हुए निशान के स्ट्रेस का एक अलग ही लेवल होता है। मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स यूज करते हैं जिनके इस्तेमाल से मुंहासे तो ठीक हो जाते हैं लेकिन निशान रह जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे कुदरती उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से मुंहासों के साथ ही इनके निशान से भी छुटकारा मिलेगा। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

बारिश के मौसम में पनपने लगती हैं मुंहासों की समस्या, इन उपायों से पाएं छुटकारा

संतरे के छिलके का पाउडर

साइट्रिक एसिड की अच्छाई से भरपूर संतरे के छिलके का पाउडर उन लोगों के लिए एक आशीर्वाद है जो अपनी त्वचा से पिंपल्स के निशान को हटाना नहीं जानते हैं। संतरे के छिलके के चूर्ण को बराबर भाग में शहद के साथ मिलाएं। सभी गांठों को हटाने और एक चिकना पेस्ट बनाने के लिए इसे अच्छी तरह मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे के प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं जो कि पिंपल्स से प्रभावित हैं। इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें और गुनगुने पानी से धो लें। पिंपल्स के निशान हटाने के लिए इसे हर दूसरे दिन में एक बार आजमाएं ।

बारिश के मौसम में पनपने लगती हैं मुंहासों की समस्या, इन उपायों से पाएं छुटकारा

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल भी एक्ने स्कार यानी मुंहासों के निशान को हटाने में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, को मुंहासों और दाग-धब्बों को हटाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप जैतून के तेल के टी ट्री ऑयल की 2-4 बूंदें मिलाएं। अब इस मिश्रण को प्रभावित हिस्से पर लगाएं और रातभर लगा रहने दें। सुबह उठकर पानी से चेहरे को धो लें।

बारिश के मौसम में पनपने लगती हैं मुंहासों की समस्या, इन उपायों से पाएं छुटकारा

एलोवेरा

एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ ही आपके चेहरे से एक्सट्रा ऑयल भी निकाल देता है। एलोवेरा जेल को रात में लगाना सबसे ज्यादा कारगर है। एलोवेरा जेल में 4-5 ड्रॉप्स टी ट्री ऑयल की डालकर इसे रात में सोने से पहले चेहरे पर जरूर लगाएं। इससे रेग्युलर लगाने से आपके पुराने से पुराने पिम्पल्स के निशान भी चेहरे से हट जाएंगे।

बारिश के मौसम में पनपने लगती हैं मुंहासों की समस्या, इन उपायों से पाएं छुटकारा

दालचीनी

यह एक ऐसा उपाय है जो मुंहासों के मामले में कभी फेल नहीं होता। शहद और दालचीनी को मिलाकर जब एक साथ मुंहासों पर लगाया जाता है, तो उनके एंटीबैक्‍टीरियल गुण चेहरे को बेदाग बनाकर मुंहासों का सफाया कर देते हैं। इसे चेहरे पर लगाने के लिए 2-3 बड़े चम्मच शहद में 1 बड़ा चम्मच दालचीनी पाउडर मिनाएं और मुहांसों पर एक कॉटन बॉल की मदद से लगाएं। इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इसे अच्छी तरह से धो लें।

बारिश के मौसम में पनपने लगती हैं मुंहासों की समस्या, इन उपायों से पाएं छुटकारा

ग्रीन टी

स्किन के लिए ग्रीन टी बहुत फायदेमंद है। पानी में ग्रीन टी बैग डालकर इसे गर्म कर लें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब ये ठंडा हो जाए, तो इसे मुंहासे पर लगाएं। ये मुंहासों को रातोंरात खत्म कर देता है। ग्रीन टी के एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मुंहासों के सूजन को कम कर देते हैं।

बारिश के मौसम में पनपने लगती हैं मुंहासों की समस्या, इन उपायों से पाएं छुटकारा

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी तैलीय और मुँहासे प्रवण त्वचा के लिए अच्छी है और यह अतिरिक्त तेल को अवशोषित कर, उनको रोम छिद्र से मुक्त करती है। मुल्तानी मिट्टी के बराबर, चंदन पाउडर और गुलाब जल के अनुपात को मिक्स करें। आप पेस्ट में एक बेहतर स्थिरता लाने के लिए और गुलाब जल को मिला सकते हैं। अपने चेहरे पर यह गीली मिट्टी पैक लगाएं। सूख जाने के बाद इसको धो लें।

बारिश के मौसम में पनपने लगती हैं मुंहासों की समस्या, इन उपायों से पाएं छुटकारा

नारियल का तेल

नारियल के तेल में जीवाणुरोधी यौगिक के साथ ही विटामिन-ई होता है। इसी वजह से नारियल के तेल का इस्तेमाल पिम्पल हटाने के उपाय और इसकी वजह से चेहरे में पड़ने वाले धब्बों के उपचार के रूप में किया जा सकता है। पिंपल हटाने के घरेलू नुस्खे के रूप नारियल तेल का इस्तेमाल करने के लिए पहले इसकी कुछ बूंदों में थोड़ा सा शहद मिलाएं। फिर इसे अच्छे से फेंटकर चेहरे पर लगा लें। कुछ देर बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

बारिश के मौसम में पनपने लगती हैं मुंहासों की समस्या, इन उपायों से पाएं छुटकारा

नींबू

एक छोटी कटोरी में नींबू का रस निकाल लें और उस रस में रुई का छोटा-सा टुकड़ा डुबो लें। सोने से पहले रुई से नींबू के रस को एक्ने वाली जगह पर लगाएं। रात भर नींबू के रस को लगा रहने दें और अगले दिन सुबह उसे पानी से धो लें।

बारिश के मौसम में पनपने लगती हैं मुंहासों की समस्या, इन उपायों से पाएं छुटकारा

नीम

मुंहासों की समस्या को दूर करने के लिए नीम भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। नीम में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो मुंहासों को कम करने में मदद करते हैं। आप चाहे तो नीम की पत्तियों को पीसकर इसका पेस्ट फेस पर लगा सकते हैं या नीम की पत्तियों को पानी में उबाल कर इससे अपना चेहरा साफ कर सकते हैं।

बारिश के मौसम में पनपने लगती हैं मुंहासों की समस्या, इन उपायों से पाएं छुटकारा

मसूर की दाल

मसूर की दाल और कच्चे दूध का फेस पैक भी पिम्पल्स के निशान हटाने में बेहद कारगर है। इसके लिए दाल को एक कटोरी दूध में रात भर भिगोकर रख दें। अगली सुबह इसे पीस लें। इस मिश्रण पिम्पल्स के निशानों पर लगा लें। रोजाना इस पैक को रिपीट करें। इसे लगाने से एक सप्ताह के अंदर आपके चेहरे पर पड़े निशान साफ हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान समझौते का असर, कच्चे तेल में 4% से ज्यादा की गिरावट; क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल?
अमेरिका-ईरान समझौते का असर, कच्चे तेल में 4% से ज्यादा की गिरावट; क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल?
खबर सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई, नेपाल में प्रिंस यादव की रहस्यमयी मौत पर पहली बार बोले खान सर
खबर सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई, नेपाल में प्रिंस यादव की रहस्यमयी मौत पर पहली बार बोले खान सर
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
कांग्रेस नहीं, NDA बेहतर विकल्प! रामदास अठावले ने शरद पवार को दिया बड़ा सुझाव
कांग्रेस नहीं, NDA बेहतर विकल्प! रामदास अठावले ने शरद पवार को दिया बड़ा सुझाव
सड़क सुरक्षा की धज्जियां! अर्धनग्न होकर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
सड़क सुरक्षा की धज्जियां! अर्धनग्न होकर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
'तीन गुना लगान' वाले सीन से पहले वॉशरूम में आमिर ने कही थी ऐसी बात, पॉल ब्लैकथॉर्न बोले- सुनकर मैं हैरान रह गया था
'तीन गुना लगान' वाले सीन से पहले वॉशरूम में आमिर ने कही थी ऐसी बात, पॉल ब्लैकथॉर्न बोले- सुनकर मैं हैरान रह गया था
'मैं गे नहीं हूं'... सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोलिंग पर मौनी रॉय का करारा जवाब, अफवाहों पर लगाया विराम
'मैं गे नहीं हूं'... सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोलिंग पर मौनी रॉय का करारा जवाब, अफवाहों पर लगाया विराम