Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

52 साल तक आंत में फंसी रही ये खतरनाक चीज, फिर भी जिंदा रहा शख्स – डॉक्टरों के भी उड़े होश!

चीन में 64 वर्षीय बुजुर्ग की आंत से 52 साल बाद निकला टूथब्रश, डॉक्टर भी रह गए दंग। गलती से निगला था, अब सर्जरी से बाहर आया। किस्मत से बची जान, जानिए पूरी घटना।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Jun 2025 4:39:20

52 साल तक आंत में फंसी रही ये खतरनाक चीज, फिर भी जिंदा रहा शख्स – डॉक्टरों के भी उड़े होश!

चीन से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसी का भी सिर चकरा जाए। पूर्वी चीन के अनहुई प्रांत से 64 वर्षीय यांग नाम के एक बुजुर्ग की जिंदगी से जुड़ा राज उस वक्त सामने आया जब उन्हें अचानक पेट दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब डॉक्टर्स ने जांच की, तो जो सामने आया उसने सबको हैरान कर दिया—उनकी आंत में एक टूथब्रश फंसा हुआ था, और वो भी पूरे 52 साल से!

बुजुर्ग यांग ने डॉक्टरों को बताया कि उन्होंने 12 साल की उम्र में गलती से टूथब्रश निगल लिया था। लेकिन डर के कारण अपने माता-पिता से यह बात छिपा ली। उन्हें लगा था कि यह चीज खुद-ब-खुद शरीर से बाहर निकल जाएगी या घुल जाएगी। पर किस्मत ने कुछ और ही लिखा था। उन्होंने सामान्य जीवन जीया, न कोई लक्षण, न कोई परेशानी—लेकिन सालों बाद अचानक आई इस तकलीफ ने उस भूली-बिसरी गलती को उजागर कर दिया।
80 मिनट की जटिल सर्जरी ने बचाई जान

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह ऑपरेशन अस्पताल के लिए भी यादगार बन गया। डॉक्टरों ने एंडोस्कोपिक प्रक्रिया से 80 मिनट तक मशक्कत कर टूथब्रश को आंत से सफलतापूर्वक बाहर निकाला। अस्पताल ने बताया कि यह पिछले तीन वर्षों में सबसे लंबा एंडोस्कोपिक ऑपरेशन था, जिसमें किसी बाहरी वस्तु को पाचन तंत्र से हटाया गया हो।

इसलिए नहीं हुआ गंभीर नुकसान


मेडिकल विशेषज्ञों की मानें तो यह टूथब्रश किसी भी वक्त आंत में छेद कर सकता था, जो जानलेवा होता। लेकिन यांग की किस्मत इतनी मजबूत निकली कि यह ब्रश आंत के एक ऐसे मोड़ में जाकर फंसा रहा जहां वह स्थिर रहा और अंदरूनी क्षति नहीं कर पाया।

लोग बोले—किस्मत वाला है यह आदमी!

सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है। लोग हैरानी के साथ-साथ यांग की किस्मत को सराह रहे हैं कि कैसे वो 52 साल तक एक जानलेवा स्थिति के साथ जीवित रहे और फिर भी उन्हें कुछ नहीं हुआ।

पहले भी हुए हैं ऐसे मामले

दिलचस्प बात यह है कि यह पहला मामला नहीं है। साल 2019 में ग्वांगडोंग प्रांत में एक 51 वर्षीय शख्स की आंत से 14 सेंटीमीटर का टूथब्रश निकाला गया था, जिसे उसने आत्महत्या के इरादे से निगल लिया था। उस मामले में भी मरीज कई सालों तक बिना लक्षणों के जिंदा रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology