न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में बारिश का कहर: 28 जिलों में अलर्ट, हादसों में पांच की मौत, नदियों में उफान और जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त

राजस्थान में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही भारी बारिश का सिलसिला तेज हो गया है। सोमवार को जहां राज्य के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई, वहीं अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की जान चली गई। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 24 Jun 2025 3:06:36

राजस्थान में बारिश का कहर: 28 जिलों में अलर्ट, हादसों में पांच की मौत, नदियों में उफान और जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त

राजस्थान में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही भारी बारिश का सिलसिला तेज हो गया है। सोमवार को जहां राज्य के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई, वहीं अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की जान चली गई। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिनमें से पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है। चंबल और पार्वती जैसी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में बारिश का कहर

राज्य के पूर्वी हिस्सों — कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर और जयपुर संभागों में 24 से 26 जून तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, जोधपुर और बीकानेर संभागों सहित पश्चिमी राजस्थान में भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम के चलते 27 जून के बाद भारी बारिश और तेज हो सकती है।

हादसों में पांच की मौत, कई घायल

ध्यान देने योग्य है कि सोमवार को राजस्थान में हुई भारी बारिश के दौरान विभिन्न हादसों में कुल पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। चूरू जिले के सरदारशहर इलाके में एक पुरानी हवेली का छज्जा अचानक गिर गया, जिससे मलबे में दबने से तीन लोगों की जान चली गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बारां जिले के मांगरोल क्षेत्र में बारिश से कमजोर हुई एक पुरानी दीवार गिरने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। जयपुर में द्रव्यवती नाले के पास एक युवक का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। सूचना पर पहुंची SDRF टीम ने करीब 4.5 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक का शव बरामद किया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी