न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनाक्षी ने भाइयों के साथ अनबन को लेकर दी रिएक्शन, सास का ख्याल रखते जहीर का वीडियो वायरल

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर अफवाहें उड़ी थीं कि इस खुशी के मौके पर जुड़वां भाई लव-कुश ने समारोह में शिरकत नहीं की थी। सोनाक्षी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 24 Jun 2025 12:24:24

2 News : सोनाक्षी ने भाइयों के साथ अनबन को लेकर दी रिएक्शन, सास का ख्याल रखते जहीर का वीडियो वायरल

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर अफवाहें उड़ी थीं कि इस खुशी के मौके पर जुड़वां भाई लव-कुश ने समारोह में शिरकत नहीं की थी। सोनाक्षी ने अब भाइयों के साथ अनबन की अफवाहों पर बात की है। सोनाक्षी ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि मैं इन बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देतीं। मैं इन्हें ज्यादा सोचती भी नहीं। इस तरह से सोनाक्षी ने खुलकर कुछ भी बताने के बजाय गोलमोल जवाब दिया। सोनाक्षी ने अपनी नई फिल्म ‘निकिता रॉय’ में भाई कुश सिन्हा के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बताया। बता दें यह कुश की डायरेक्टर के रूप में पहली फिल्म है।

सोनाक्षी ने कहा कि सेट पर पहुंचते ही मैं पूरी तरह काम के मूड में आ जाती हूं। मैंने कई नए डायरेक्टर्स के साथ काम किया है। मैं हमेशा उनकी हर तरह से मदद करती हूं, चाहे वह मेरा 15 साल का अनुभव हो या समझ। नए डायरेक्टर्स नई एनर्जी और नजरिया लाते हैं, जो मुझे रोमांचित करता है। कुश अपनी फिल्म को लेकर शुरू से स्पष्ट थे। उनकी इस स्पष्टता ने शूटिंग को आसान और मजेदार बना दिया। जब सोनाक्षी से पूछा गया कि क्या सेट पर भाई-बहन के बीच कोई झगड़ा हुआ, तो वह हंसते हुए बोलीं, “नहीं, बिल्कुल नहीं। मुझे लगा था शायद कोई छोटी-मोटी तकरार हो, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

सेट पर इतना काम होता है कि छोटी बातों के लिए समय ही नहीं मिलता।” उल्लेखनीय है कि सोनाक्षी की एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी के बाद उनकी से अनबन की अफवाहें शुरू हुई थीं। वे दोनों शादी में शामिल नहीं हुए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर परिवार में तनाव की चर्चाएं होने लगीं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि भाइयों को सोनाक्षी की अंतरधार्मिक शादी से दिक्कत थी। ‘निकिता रॉय’ मूवी की बात करें तो इसमें सोनाक्षी के साथ परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहैल नायर हैं। फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

शादी की पहली सालगिरह पर परिवार के साथ जश्न मनाने रेस्टोरेंट पहुंचे जहीर और सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को रजिस्टर मैरिज की थी। दोनों ने सोमवार को अपनी फर्स्ट मैरिज एनिवर्सरी फैमिली के साथ सेलिब्रेट की। अब सोशल मीडिया पर जहीर का एक वीडियो सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा। इसमें जहीर अपनी सास पूनम सिन्हा के साथ दिख रहे हैं। जहीर सास को कार तक ड्रॉप करने आते हैं। इस बीच वो पैपराजी को पोज भी देते हैं। इसके बाद जहीर, पूनम को गाड़ी में बैठाते हैं और उनके पैर छूते हैं। जहीर का ये जैस्चर फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

वे मुंबई के एक रेस्टोरेंट में पहुंचे थे। इस दौरान जहीर-सोनाक्षी बेहद खुश नजर आए। दोनों ने ही व्हाइट कलर का मैचिंग आउटफिट पहना था। वहां मौजूद सभी लोग उन्हें बधाई देते दिखे। इस दौरान सोनाक्षी और जहीर की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। कपल ने कैमरे के सामने एक-दूसरे के साथ जमकर पोज भी दिए। सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर पति पर प्यार लुटाया। सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं।

एक तस्वीर में सोनाक्षी कैमरे के लिए पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि जहीर पेस्ट्री पर पिघली हुई चॉकलेट डाल रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में वे सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा प्रचलित 'खामोश' पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, “1 साल के पति और 8 साल के बॉयफ्रेंड को हैप्पी एनिवर्सरी। आई लव यू सो मच। मैं फूट पड़ूंगी।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी