न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीजफायर तोड़ने पर भड़का इजरायल, ईरान पर नए हमलों का आदेश जारी

ईरान-इजरायल युद्धविराम की उम्मीदें टूट गईं! सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान ने फिर दागीं मिसाइलें, इजरायल ने दिया जवाबी हमला। परमाणु वैज्ञानिक की मौत के बाद बढ़ा तनाव, अमेरिका की चेतावनी भी बेअसर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Jun 2025 3:46:43

सीजफायर तोड़ने पर भड़का इजरायल, ईरान पर नए हमलों का आदेश जारी

दुनिया को मिली राहत बस चंद घंटों की मेहमान साबित हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान के महज कुछ ही घंटों बाद इजरायल और ईरान के बीच हुआ बहुचर्चित सीजफायर समझौता टूट गया। इजरायल ने गुस्से में आकर ईरान पर समझौता तोड़ने का सीधा आरोप जड़ दिया है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने मंगलवार को देशभर में कई धमाकों की खबरों के बीच सख्त बयान देते हुए कहा कि उन्होंने इजरायली सेना को ईरान पर नए हमले करने के स्पष्ट आदेश दे दिए हैं।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 12 दिनों तक चले इस खूनी संघर्ष को रोकने का दावा करते हुए सीजफायर की घोषणा की थी, जिससे दुनिया ने थोड़ी राहत की सांस ली थी। लेकिन वो राहत अब डर में तब्दील हो गई है।

शांति की उम्मीदों को तोड़ा हमला

ट्रंप की घोषणा के बाद मंगलवार को इजरायल और ईरान दोनों ही देशों ने समझौते की पुष्टि की थी। लेकिन दुखद यह है कि मंगलवार को सीजफायर प्रभावी होने से पहले ही इजरायल के बीरशेबा में बैलिस्टिक मिसाइल से हमला कर दिया गया। ईरान ने इस हमले में सीधे इजरायल के रिहायशी इलाके को निशाना बनाया। इस दर्दनाक हमले में कम से कम चार मासूमों की जान चली गई। ईरान के इस कृत्य से इजरायल भड़क उठा है और उसने अपनी सेना को खुली छूट दे दी है—अब जवाब में हमले और तेज़ होंगे।

सेना को मिली खुली छूट, हालात और गंभीर

इजरायल के रक्षा मंत्री ने एक सख्त संदेश देते हुए कहा कि ईरान ने अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा घोषित युद्धविराम का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा, "हम अब और रुकने वाले नहीं हैं। मैंने IDF (इजरायली डिफेंस फोर्स) को निर्देश दे दिए हैं कि वे तेहरान में उच्च तीव्रता वाले अभियान तुरंत शुरू करें।"

एक और बड़ा नुकसान: परमाणु वैज्ञानिक की मौत

इस बीच, एक बड़ी खबर यह भी सामने आई है कि इजरायली हमले में ईरान के टॉप परमाणु वैज्ञानिक मोहम्मद रजा सेदिघी सबर की मौत हो गई है। ईरानी मीडिया के अनुसार, यह हमला उत्तरी तेहरान में हुआ और सबर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के वरिष्ठ अधिकारी भी थे। यह घटना न सिर्फ ईरान के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए तनाव को और बढ़ाने वाली है।

बिखरती उम्मीदें: टूटा हुआ सीजफायर

इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान जारी कर बताया था कि दोनों देशों ने युद्धविराम पर सहमति जताई है। इस दौरान नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का शुक्रिया अदा करते हुए इसे ऐतिहासिक पल बताया था। ईरान ने पहले युद्धविराम से इनकार कर पूरी दुनिया को असमंजस में डाल दिया था, लेकिन कुछ देर बाद ही विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने समझौते की पुष्टि कर दी थी।

ट्रंप ने भी कुछ घंटे पहले ही एक सख्त चेतावनी जारी की थी कि अगर सीजफायर का उल्लंघन हुआ, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। और अब, वो चेतावनी हकीकत बनती दिख रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब