न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑनलाइन शॉपिंग में फंस सकते हैं ठगों के जाल में! सरकार ने दी चेतावनी, बचने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

ऑनलाइन शॉपिंग में बढ़ते स्कैम्स को लेकर सरकार ने दी सख्त चेतावनी। जानिए कैसे फर्जी वेबसाइट, फिशिंग टेक्स्ट और लालच भरे ऑफर्स से ठग आपको जाल में फंसाते हैं और आप खुद को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं। पढ़ें पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Jun 2025 4:58:31

ऑनलाइन शॉपिंग में फंस सकते हैं ठगों के जाल में! सरकार ने दी चेतावनी, बचने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

ऑनलाइन शॉपिंग आज के समय में एक बेहद आसान और सुविधाजनक तरीका बन चुका है, जिससे घर बैठे मनचाही चीजें मंगाई जा सकती हैं। यही वजह है कि दिन पर दिन इसका क्रेज लोगों के बीच तेजी से बढ़ता जा रहा है। लेकिन जैसे-जैसे इसका चलन बढ़ा है, वैसे-वैसे साइबर ठगी करने वाले भी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

आपको ये जानना बेहद जरूरी है कि ये स्कैमर्स किस तरह आपको अपने जाल में फंसाते हैं और आप खुद को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं। अच्छी बात यह है कि सरकार ने भी इस संबंध में ऑनलाइन खरीदारों को खास सलाह दी है। अगर आप इन बातों का पालन करते हैं, तो ठगी से खुद को बचा सकते हैं।

सरकार की सख्त चेतावनी

सरकार की साइबर सुरक्षा से जुड़ी जागरूकता मुहिम 'Cyber Dost' (जो गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है) के जरिए समय-समय पर जरूरी अलर्ट जारी किए जाते हैं। हाल ही में साइबर दोस्त के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से एक चेतावनी पोस्ट की गई है, जिसमें बताया गया है कि फेक वेबसाइट्स और फिशिंग डिलीवरी टेक्स्ट से जुड़े मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

पोस्ट में कहा गया है कि "आपके कार्ट में रखा हर सामान सुरक्षित नहीं है" और "ऑर्डर होल्ड पर है, पेमेंट कंफर्म करें" जैसे टेक्स्ट मैसेज असल में ठगों की चाल हो सकते हैं। अगर आपने लापरवाही की, तो चंद सेकंड में आपका बैंक अकाउंट साफ हो सकता है।

online shopping scam,government advisory,cyber crime alert,fake shopping sites,phishing message,cyber dost,online fraud tips,shopping safety india,cyber security awareness

कैसे बिछाते हैं धोखेबाज़ अपना जाल?

फेक वेबसाइट्स का खेल: स्कैमर्स असली वेबसाइट की हूबहू कॉपी तैयार करते हैं। दिखने में वेबसाइट ओरिजिनल लगती है, और जब आप उस पर भरोसा कर ऑर्डर करते हैं, पेमेंट के बाद वो साइट अचानक गायब हो जाती है।

फिशिंग डिलीवरी टेक्स्ट: एक फर्जी मैसेज या ईमेल आता है जिसमें लिखा होता है – "आपका ऑर्डर होल्ड पर है, तुरंत पेमेंट कंफर्म करें।" जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करते हैं, एक नकली वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं जहां कार्ड डिटेल भरते ही आपका डाटा चोरी हो जाता है।

लुभावने फर्जी विज्ञापन: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे विज्ञापन डाले जाते हैं जो बंपर ऑफर और कैशबैक का लालच देते हैं। इनमें मौजूद लिंक आपको सीधे फेक साइट्स पर ले जाते हैं जहां आपकी जानकारी चुराकर वित्तीय नुकसान पहुंचाया जाता है।

कैसे रखें खुद को सुरक्षित?

- कभी भी किसी अनजान लिंक पर आंख बंद करके क्लिक न करें, चाहे वह मैसेज से आया हो या ईमेल से।

- ऑफर्स के चक्कर में अनजान या अनवेरिफाइड साइट्स से शॉपिंग न करें।

- जिस वेबसाइट से खरीदारी कर रहे हैं उसका URL ध्यान से चेक करें — जैसे amazon.in की जगह amaz0n.in जैसा कुछ दिखे, तो तुरंत अलर्ट हो जाएं।

अगर ठगी हो जाए तो क्या करें?

अगर आपको लगता है कि आप किसी ऑनलाइन स्कैम का शिकार हो गए हैं, तो तुरंत एक्शन लें:

- साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

- या फिर वेबसाइट cybercrime.gov.in पर जाकर शिकायत दर्ज करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला