Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इन दो सुपरस्टार ने रश्मिका को बताया अपना क्रश, इस एक्टर की दादी के निधन पर भावुक हुईं रुपाली

‘एनिमल’ फेम साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की लोकप्रियता इस समय चरम पर है। रश्मिका को चाहने वालों की संख्या...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 24 Jun 2025 1:38:39

2 News : इन दो सुपरस्टार ने रश्मिका को बताया अपना क्रश, इस एक्टर की दादी के निधन पर भावुक हुईं रुपाली

‘एनिमल’ फेम साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की लोकप्रियता इस समय चरम पर है। रश्मिका को चाहने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। फैंस उनकी एक्टिंग के साथ खूबसूरती पर भी फिदा हैं। हाल ही में रश्मिका की फिल्म 'कुबेर’ रिलीज हुई है, जिसे शानदार रिस्पोंस मिल रहा है। इस फिल्म के डायरेक्टर शेखर कम्मुला हैं। इस बीच दो साउथ इंडियन सुपरस्टार चिरंजीवी और नागार्जुन ने हाल ही में रश्मिका की जमकर तारीफ कर डाली।

नागार्जुन ने एक इवेंट के दौरान कहा, “रश्मिका को स्क्रीन पर देखकर मुझे श्रीदेवी की फिल्म 'क्षणा क्षणम' की याद आ गई। इतने सारे फ्रेम, इतनी अच्छी, रश्मिका।” यह सुन रश्मिका की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। साथ ही नागार्जुन ने कहा, “लोग ‘पुष्पा’ की वजह से रश्मिका को नेशनल क्रश कहते हैं। खैर, वह इस फिल्म की वजह से नेशनल क्रश और नाग की क्रश भी है। तुम फिल्म में बहुत खूबसूरत हो। हम सभी तुमसे प्यार करते हैं।” तब चिरंजीवी ने कहा, “नागार्जुन, रश्मिका ना केवल आपकी क्रश हैं, बल्कि मेरी भी क्रश हैं।”

बता दें नागार्जुन इससे पहले भी रश्मिका की तारीफ कर चुके हैं। ‘कुबेर’ के गाने ‘पिप्पी पिप्पी डम डम डम’ के ऑडियो लॉन्च पर नागार्जुन ने रश्मिका को टैलेंट का पावरहाउस बताते हुए कहा था कि मेरा मतलब है, अगर आप पिछले तीन वर्षों में उसकी फिल्मोग्राफी देखें, तो यह बेहतरीन है। हममें से कोई भी 2000-3000 करोड़ के अभिनेता नहीं हैं, दोस्तों। ये वही है। यह वही है जिसने हम सभी को हरा दिया! उल्लेखनीय है कि धनुष, नागार्जुन व रश्मिका की फिल्म ‘कुबेर’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसमें धनुष के डबल रोल हैं। फिल्म की टक्कर ‘हाउसफुल 5’ और ‘सितारे जमीन पर’ से हो रही है।

nagarjuna,actor nagarjuna,chiranjeevi,actor chiranjeevi,rashmika mandanna,actress rashmika mandanna,kuberaa movie,rupali ganguly,actress rupali ganguly,viraj gehlani ‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली की बड़ी फैन थीं विराज गेहलानी की दादी

मनोरंजन जगत से एक दुखद समाचार सामने आ रहा है। कॉमेडियन और एक्टर विराज गेहलानी की दादी का निधन हो गया है। वह सोशल मीडिया पर काफी चर्चित थीं। वह टीवी शो ‘अनुपमा’ की बड़ी फैन थीं। उनके एक्ट्रेस रुपाली गांगुली के साथ कई वीडियो वायरल हुए हैं। उनके निधन की जानकारी रुपाली ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। वह स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और कुछ समय पहले अस्पताल में भर्ती हुई थीं। रुपाली ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथ अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर करके लिखा, “आपकी याद आएगी।”

विराज की दादी रुपाली को काफी पसंद करती थीं। इस महीने की शुरुआत में रुपाली उनसे मिलने अस्पताल भी गई थीं। जब रुपाली उनसे मिलने के लिए उनके घर गई थीं उस समय विराज ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि जबसे एक्ट्रेस को उनकी दादी की तबीयत के बारे में पता चला, तो वह लगातार हालचाल पूछती रहती थीं। वह अपने शूट से समय निकालकर कांदिवली स्थित उनके घर आईं और दादी उनसे मिलकर बहुत खुश हुईं। विराज ने इस मुलाकात को सुपरहीरो से मिलने जैसा बताया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका