पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ अभी रिलीज भी नहीं हुई और पहले ही विवादों में घिर चुकी है। इस बार विवाद की वजह फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर की कास्टिंग है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने इस पर कड़ा एतराज जताते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने फिल्म के मेकर्स के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
FWICE ने अपने बयान में कहा है कि 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी नागरिक को काम देना भारतीय कानून और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का खुला उल्लंघन है। इस फैसले से न केवल देश की गरिमा को ठेस पहुंची है, बल्कि यह भारत की संप्रभुता के खिलाफ एक जानबूझकर किया गया कृत्य है। यूनियन ने इस फिल्म से जुड़े अभिनेता दिलजीत दोसांझ, निर्माता गुनबीर सिंह सिद्धू और मनमोड़ सिद्धू तथा निर्देशक अमर हुंदल पर देशद्रोह जैसा आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ त्वरित और सख्त कदम उठाने की अपील की है।
#WATCH | Mumbai | On controversy surrounding Diljit Dosanjh's 'Sardaar Ji 3', Federation of Western India Cine Employees (FWICE) president BN Tiwari says, "We had already written a letter to the Censor Board on this film because it's not just about (Pakistani actor) Hania Aamir,… pic.twitter.com/lMhAiqVp














