बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘मां’ के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में पपराज़ी से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात की। सोशल मीडिया पर कई बार उनके पपराज़ी से तीखे संवादों को लेकर उन्हें ‘डरावना’ (Scary) कहा गया है और उनकी तुलना दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन से भी की गई है। इस पर अब काजोल ने दो टूक जवाब दिया है।
डरावनी लगती हूं तो ‘मां’ देखिए
Zoom को दिए गए इंटरव्यू में काजोल ने कहा, "अगर आपको लगता है कि मैं डरावनी हूं तो प्लीज़ 'मां' देखिए। अब वीडियो का ही जमाना है। पपराज़ी भी वहीं खड़े रहते हैं, इंतज़ार करते हैं कि आप कुछ कहें। वो उकसाते हैं, तब तक आपको कुछ बोलना पड़ता है। चीखने की जरूरत नहीं, लेकिन इतना तो कहना ही पड़ता है कि, 'दोस्तों, शांत हो जाइए। फोटो लेने के लिए चिल्लाने की जरूरत नहीं है।'"
जबरन रिएक्शन लेने की कोशिश
काजोल ने यह भी बताया कि आजकल केवल तस्वीर लेना मकसद नहीं होता, बल्कि पपराज़ी एक खास “रिएक्शन” चाहते हैं ताकि उसमें कोई नकारात्मक टैगलाइन जोड़ सकें। उन्होंने कहा, "अब बात सिर्फ तस्वीर या वीडियो लेने की नहीं है। वो कोई रिएक्शन चाहते हैं ताकि किसी भी तरह का टैगलाइन या विवाद उससे जोड़ा जा सके।"














