न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर में फ्रांस की महिला टूरिस्ट के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

फ्रांस की एक महिला पर्यटक के साथ एक स्थानीय युवक ने कथित रूप से बलात्कार किया है। यह घटना सोमवार देर शाम बड़गांव थाना क्षेत्र के टाइगर हिल इलाके की है, जहां पीड़िता एक कैफे में आयोजित पार्टी में शामिल हुई थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 24 Jun 2025 2:56:00

उदयपुर में फ्रांस की महिला टूरिस्ट के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

राजस्थान के पर्यटन नगरी उदयपुर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और विदेशी मेहमानों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फ्रांस की एक महिला पर्यटक के साथ एक स्थानीय युवक ने कथित रूप से बलात्कार किया है। यह घटना सोमवार देर शाम बड़गांव थाना क्षेत्र के टाइगर हिल इलाके की है, जहां पीड़िता एक कैफे में आयोजित पार्टी में शामिल हुई थी।

कैफे में पार्टी के बाद अपने घर ले गया आरोपी

पीड़िता ने पुलिस को दी गई एफआईआर में बताया कि वह सोमवार शाम को एक कैफे में पार्टी के लिए गई थी, जहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। पार्टी के दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई और बाद में आरोपी ने महिला को अपने घर चलने के लिए राजी कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने मकान तक ले गया, जहां उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

दुष्कर्म के बाद बिगड़ी महिला की तबीयत

घटना के बाद महिला की तबीयत काफी बिगड़ गई और उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की हालत स्थिर है लेकिन उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। पीड़िता ने डीएसपी कैलाश चंद्र और थानाधिकारी पूरण सिंह को पूरा घटनाक्रम बताया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने कैफे संचालक से भी की पूछताछ

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उसी रात टाइगर हिल स्थित उस कैफे के मालिक से भी पूछताछ की, जहां पार्टी हो रही थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कैफे में पार्टी की अनुमति ली गई थी या नहीं और वहां पर क्या-क्या गतिविधियां हो रही थीं।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

उदयपुर के एसपी योगेश गोयल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की ओर से दी गई शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की पहचान कर ली गई है। फिलहाल वह फरार है, लेकिन पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

एसपी ने यह भी बताया कि यह मामला केवल एक आपराधिक घटना नहीं है, बल्कि विदेशी नागरिकों की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है, इसलिए पुलिस इसे प्राथमिकता से जांच रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता को हर संभव सहायता मुहैया कराई जाएगी।

शहर की छवि पर भी लगा दाग

उदयपुर, जो आमतौर पर शांतिपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है, इस घटना के बाद एक बार फिर आलोचनाओं के घेरे में आ गया है। स्थानीय होटल और टूरिज्म उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों से विदेशी पर्यटकों का विश्वास टूटता है और इससे पर्यटन व्यवसाय पर सीधा असर पड़ सकता है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि शहर में विदेशी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?