न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर: डॉ. रवि शर्मा की मौत पर हड़ताल से हिली स्वास्थ्य व्यवस्था, 5 दिन में 450 ऑपरेशन टले, मरीज बेहाल

उदयपुर में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल ने राजस्थान की सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को बुरी तरह झकझोर दिया है। एमबी अस्पताल सहित अन्य 5 प्रमुख सरकारी अस्पतालों में ओपीडी, इमरजेंसी और ऑपरेशन थियेटर लगभग ठप पड़ चुके हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 24 Jun 2025 1:22:21

उदयपुर: डॉ. रवि शर्मा की मौत पर हड़ताल से हिली स्वास्थ्य व्यवस्था, 5 दिन में 450 ऑपरेशन टले, मरीज बेहाल

उदयपुर में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल ने राजस्थान की सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को बुरी तरह झकझोर दिया है। दिलशाद हॉस्टल में डॉ. रवि शर्मा की संदिग्ध मौत के बाद शुरू हुए विरोध-प्रदर्शन के पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे हैं। एमबी अस्पताल सहित अन्य 5 प्रमुख सरकारी अस्पतालों में ओपीडी, इमरजेंसी और ऑपरेशन थियेटर लगभग ठप पड़ चुके हैं।

पांच दिन में 450 से अधिक ऑपरेशन टले, मरीज बेहाल

रेजिडेंट डॉक्टरों की गैर-मौजूदगी से अब तक 450 से ज्यादा रूटीन ऑपरेशन टाले जा चुके हैं। हजारों मरीज रोज अस्पताल पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें इलाज नहीं मिल पा रहा। कई मरीज लाइन में घंटों खड़े रहने के बावजूद बिना उपचार के लौट रहे हैं। कुछ मरीज अस्पताल की भीड़ देखकर ही वापस चले जा रहे हैं।

सिर्फ 150 फैकल्टी डॉक्टरों के भरोसे चल रही व्यवस्था

आरएनटी मेडिकल कॉलेज में करीब 800 रेजिडेंट डॉक्टर हैं, जो एमबी अस्पताल, जनाना हॉस्पिटल, बाल चिकित्सालय और अन्य सैटेलाइट यूनिट्स में सेवाएं देते हैं। लेकिन हड़ताल के कारण अब पूरा सिस्टम सिर्फ 150 फैकल्टी डॉक्टरों के भरोसे चल रहा है।

यह व्यवस्था ओपीडी, आईपीडी और यहां तक कि 24 घंटे चलने वाली इमरजेंसी सेवाओं पर भी भारी पड़ रही है। जनाना अस्पताल की हालत तो और भी खराब है। जहां रोज 90 से 100 डिलीवरी केस होते हैं, वहां अब अस्थायी डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के भरोसे काम हो रहा है।

रेजिडेंट्स की मांगें और प्रशासनिक चुप्पी

रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. रवि शर्मा की मौत के जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सोमवार को भी डॉक्टरों ने प्रशासनिक भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और पूरे अस्पताल परिसर में रैली निकाली। तख्तियां और नारेबाजी के बीच डॉक्टरों ने साफ किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, हड़ताल जारी रहेगी।

इस हड़ताल का असर सिर्फ उदयपुर तक सीमित नहीं रहा, जयपुर सहित राज्यभर के मेडिकल कॉलेजों में रेजिडेंट डॉक्टर दो घंटे की प्रतीकात्मक हड़ताल पर रहे, जिससे वहां भी चिकित्सा सेवाओं पर असर पड़ा।

ओपीडी में गिरावट, इलाज अधूरा, मरीज असहाय

एमबी चिकित्सालय में सामान्यतः रोज 6500 से 7000 मरीज ओपीडी में आते हैं। लेकिन हड़ताल के कारण यह संख्या घटकर 4500–5000 के बीच रह गई है। लाइन में लगने वाले मरीजों को पर्ची पर पेनकिलर लिखकर लौटा दिया जा रहा है। न तो एक्स-रे हो पा रहे हैं, न ही ब्लड टेस्ट या अन्य सामान्य जांचें।

कई मरीज खुद ही दवाएं लेने से इनकार कर रहे हैं क्योंकि उन्हें संतोषजनक परामर्श नहीं मिल पा रहा। सोमवार को एमबी अस्पताल की ओपीडी में कुल 4857 मरीज पहुंचे, जिनमें से 218 को भर्ती किया गया, और सिर्फ 37 इमरजेंसी ऑपरेशन ही हो पाए।

सवाल प्रशासन पर: कब तक चलेगी हड़ताल?

प्रशासन की भूमिका अभी तक केवल मूकदर्शक जैसी रही है। ना तो डॉक्टरों को समझाने की पहल हो रही है, और ना ही मरीजों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। यह स्थिति न केवल गंभीर है, बल्कि राज्य के हेल्थकेयर सिस्टम पर सवालिया निशान भी खड़ा कर रही है।

डॉ. रवि शर्मा की मौत अब केवल एक व्यक्तिगत त्रासदी नहीं रही, बल्कि यह राजस्थान की स्वास्थ्य व्यवस्था की असली तस्वीर को सामने ला चुकी है। एक डॉक्टर की असामयिक मृत्यु और उसके बाद उपजे रोष को प्रशासन अगर समय पर संभाल नहीं पाया, तो आने वाले दिनों में चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह ठप हो सकती हैं।

जरूरत है कि सरकार इस मुद्दे को संवेदनशीलता से समझे और डॉक्टरों की मांगों पर यथोचित निर्णय ले, ताकि आम नागरिकों को उनके इलाज के मौलिक अधिकार से वंचित न रहना पड़े।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?