न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोंद कतीरा: गर्मियों में त्वचा को दे ठंडक, नमी और निखार — जानिए इसके इस्तेमाल का तरीका

गोंद कतीरा एक प्राकृतिक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जो त्वचा को हाइड्रेट करने, झुर्रियों को कम करने और मुंहासों से राहत दिलाने में बेहद फायदेमंद है। जानें इसके उपयोग का सही तरीका और जबरदस्त स्किन बेनिफिट्स।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Jun 2025 4:22:04

गोंद कतीरा: गर्मियों में त्वचा को दे ठंडक, नमी और निखार — जानिए इसके इस्तेमाल का तरीका

गोंद कतीरा का स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है! यह एक प्राकृतिक और बेहद प्रभावशाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जिसकी तासीर स्वाभाविक रूप से ठंडी होती है। खास बात यह है कि ये सिर्फ शरीर को भीतर से ठंडक नहीं देती, बल्कि त्वचा को भी गहराई से पोषण देती है। यही वजह है कि पुराने समय से ही दादी-नानी इस जड़ी-बूटी को गर्मियों में स्किन के लिए बेहद जरूरी मानती थीं।

इसमें मौजूद भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, विटामिन बी और ई जैसे पोषक तत्व आपकी त्वचा को अंदर से स्वस्थ और बाहर से चमकदार बनाने में सहायता करते हैं। तो आइए, जानते हैं कि गोंद कतीरा हमारी स्किन को कैसे फायदा पहुंचाता है और इसका सही तरीका क्या है।

गोंद कतीरा से स्किन को मिलते हैं ये फायदे:

1. त्वचा को हाइड्रेट कर देता है पूरी तरह:

गोंद कतीरा एक प्राकृतिक ह्यूमक्टेंट के रूप में काम करता है, यानी यह त्वचा की सतह पर नमी को खींच कर बनाए रखता है। गर्मियों में जब स्किन रूखी और बेजान हो जाती है, तब यह उसे नमी देकर पुनः मुलायम, कोमल और ग्लोइंग बनाता है।

2. बढ़ती उम्र को कहें अलविदा:

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जो समय से पहले त्वचा की झुर्रियां और महीन रेखाएं लाते हैं। गोंद कतीरा कोलेजन के निर्माण को प्रोत्साहित करता है, जिससे त्वचा की इलास्टिसिटी बढ़ती है और चेहरा जवां नजर आता है।

3. मुँहासों से दिलाए राहत:

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रदूषण के चलते मुंहासे आम समस्या बन चुके हैं। गोंद कतीरा शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है और इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल तत्व उन बैक्टीरिया को खत्म करते हैं जो पिंपल्स का कारण बनते हैं। इससे स्किन साफ, स्मूद और हेल्दी दिखने लगती है।

कैसे करें इसका सही इस्तेमाल?

गोंद कतीरा का सेवन आप अंदर से (डाइट में शामिल करके) और बाहर से (त्वचा पर लगाकर) दोनों तरीकों से कर सकते हैं।

डाइट में कैसे लें:

गोंद कतीरा सूखा होता है, इसे सीधे नहीं खाया जा सकता। इसका उपयोग करने से पहले इसे रात भर पानी में भिगोना जरूरी होता है। सुबह यह फूलकर जेल जैसा बन जाता है, जिसे आप शरबत, ड्रिंक या फ्रूट स्मूदी के साथ मिला कर पी सकते हैं।

फेस मास्क के रूप में उपयोग:

एक या दो चम्मच गोंद कतीरा को गुलाब जल में रातभर भिगो दें। जब यह जेल जैसा हो जाए तो अच्छे से मैश कर लें। अब इस प्राकृतिक फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15-20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इसका नियमित उपयोग आपको नेचुरल ग्लो और फ्रेशनेस देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत