न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईरान का मास्टरस्ट्रोक: यूरेनियम छिपाकर ट्रंप-नेतन्याहू को दिया चकमा, अब भी बना सकता है 10 एटम बम!

ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर के बाद सामने आया चौंकाने वाला खुलासा—ईरान का 400 किलो यूरेनियम गायब, जिससे 10 एटम बम बनाए जा सकते हैं। ट्रंप और नेतन्याहू की आंखों के सामने खामेनेई ने रच दिया बड़ा परमाणु खेल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Jun 2025 4:11:24

ईरान का मास्टरस्ट्रोक: यूरेनियम छिपाकर ट्रंप-नेतन्याहू को दिया चकमा, अब भी बना सकता है 10 एटम बम!

इजरायल और ईरान ने 12 दिन तक चले खूनी संघर्ष के बाद आखिरकार एक-दूसरे पर हमले बंद कर दिए और मंगलवार (24 जून, 2025) को दोनों पक्ष युद्धविराम पर सहमत हो गए। लेकिन इस युद्ध के दौरान, जो सबसे बड़ा झटका अमेरिका और इजरायल को लगा, वो था ईरान का यूरेनियम से जुड़ा चौंकाने वाला 'खेल'।

दरअसल, ईरान की तीन अहम न्यूक्लियर साइट्स—नतांज, फोर्डो और इस्फहान—पर इजरायली और अमेरिकी हमलों की बौछार हुई। लेकिन जवाब में ईरान ने जो चाल चली, उसने ट्रंप और नेतन्याहू की पेशानी पर चिंता की लकीरें खींच दीं।

13 जून को जब इजरायल ने पहला हमला किया, तब उसने दावा किया था कि ईरान तेजी से परमाणु हथियार बना रहा है। लेकिन अमेरिका की एबीसी न्यूज के हवाले से सामने आया कि ईरान का 400 किलोग्राम यूरेनियम गायब है! और ये वही मात्रा है, जिससे 10 एटम बम बनाए जा सकते हैं।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में इजरायली अधिकारियों ने संकेत दिया कि ईरान ने हमलों से पहले ही यूरेनियम को एक गुप्त जगह पर पहुंचा दिया था। यानी जब अमेरिका और इजरायल हमले की तैयारी कर रहे थे, ईरान पहले ही 'गेम' सेट कर चुका था।

सैटेलाइट इमेज ने भी इस रहस्य को और गहरा कर दिया है। हमले से पहले फोर्डो न्यूक्लियर साइट के बाहर जो 16 ट्रक खड़े दिखाई दिए थे, हमले के बाद की तस्वीरों में वो सब गायब थे। अब अमेरिका और इजरायल इस सवाल में उलझे हैं—वो ट्रक कहां गए?

फोर्डो जैसी साइट, जो पहाड़ों के 300 फीट नीचे बनी है, को हमेशा सुरक्षित माना गया है। लेकिन अमेरिकी B-2 बमवर्षकों ने यहां बंकर बस्टर बम गिराए। फिर भी यूरेनियम कहां गया, इसका जवाब किसी के पास नहीं।

IAEA के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बताया कि युद्ध से ठीक एक हफ्ता पहले यह यूरेनियम भंडार देखा गया था। लेकिन अब जब निरीक्षण की सबसे ज्यादा ज़रूरत थी, सैन्य तनाव ने उस पर ब्रेक लगा दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने की सारी डिप्लोमैटिक उम्मीदें कमजोर हो रही हैं।

21 जून को अमेरिका ने एक और बड़ा हमला किया था, जब उसकी गाइडेड मिसाइल पनडुब्बी USS Georgia ने ईरान के दो परमाणु ठिकानों पर 30 टॉमहॉक मिसाइलें दागी थीं। इसके साथ ही B-2 स्टेल्थ बॉम्बर ने नतांज पर दो GBU-57 बम गिराए। लेकिन सवाल वही है—क्या ईरान ने अमेरिका और इजरायल को मात दे दी?

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार हुआ है', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने पर भड़के सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार हुआ है', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने पर भड़के सांसद चंद्रशेखर आजाद
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी