न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्वचा को रखना है सही-सलामत तो ऐसी गलतियां करने से बचें

शरीर के तमाम अंगों में त्वचा ही है, जिसे सबसे पहले धूप, हवा, ठंड, गर्मी, उमस और प्रदूषण को सहन करना पड़ता है और जिसकी वजह...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 02 May 2021 8:56:57

त्वचा को रखना है सही-सलामत तो ऐसी गलतियां करने से बचें

शरीर के तमाम अंगों में त्वचा ही है, जिसे सबसे पहले धूप, हवा, ठंड, गर्मी, उमस और प्रदूषण को सहन करना पड़ता है और जिसकी वजह से सनटैनिंग, सनबर्न, डार्क पैचेस, ब्लैकहेड्स, पिंपल्स, एक्ने, रैशेज़, ड्राईनेस या स्किन-सेंसिटिविटी जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। वहीं कुछ आम स्किनकेयर गलतियां भी इन समस्याओं को बढ़ाने का काम करती हैं।

त्वचा की देखभाल का सही नियम तो स्किन टाइप और मौसम के हिसाब से होना चाहिए। उदाहरण के तौर पर, गर्मियों में त्वचा को ऐसे टोनर और रिफ्रेशर की ज़रूरत होती है, जो रोमछिद्रों को बंद करने, पसीने की वजह से जमा गंदगी को हटाने और स्किन को ताज़गी देने का काम करें। दूसरी ओर, सर्दियों में त्वचा को मॉइस्चराइज़र और इमोलिएंट्स की ज़रूरत होती है। हालांकि, सर्दियों में ऑयली स्किन पर हैवी क्रीम लगाना भी परेशानी भरा हो सकता है।

save skin,skin,sun burn,pollution,oily skin,moisturizer,blackheads,pimples,acne,dryness,skin sensitivity,beauty news in hindi

ज़्यादातर ऑयली स्किन वाले लोग ऑयली लुक को कम करने के लिए चेहरे को साबुन और पानी से दिनभर में कई बार धोते हैं पर वास्तव में यह एक बड़ी ग़लती साबित हो सकती है। हो सकता है कि साबुन में अल्कलाईन की मात्रा अधिक हो और उसके बार-बार इस्तेमाल से त्वचा की नॉर्मल एसिड-अल्कलाईन (पीएच) बैलेंस को नुक़सान पहुंचे। यह त्वचा पर पिंपल्स और मुंहासों का भी कारण बन सकते हैं।

सैलून में भी, ऑयली यहां तक कि कॉम्बिनेशन स्किन को भी किसी ऑयली क्रीम से मसाज़ नहीं देनी चाहिए। हो सकता है कि यह ऑयल ग्लैंड्स को एक्टिव कर दें, जो रोमछिद्रों को बंद करने व पिंपल्स और एक्ने का कारण बन जाए। नॉर्मल से लेकर ऑयली स्किन वाले लोगों का फ़ेशियल ट्रीटमेंट करते समय सैलून्स को डीप पोर्स क्लींज़िंग, एक्सफ़ॉलिएशन के साथ स्क्रब या क्लीज़िंग ग्रेन्स, टोनिंग, आयुर्वेदिक मास्क और दूसरे प्रॉडक्ट्स आदि का इस्तेमाल करना चाहिए।

चेहरे पर पिंपल्स, एक्ने और रैशेज़ हैं तो स्क्रब और ग्रेनी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर ऑयली स्किन वाले क्लाइंट की तरफ़ से फ़ेशियल मसाज़ की रिक्वेस्ट भी की जाती है तब भी ब्यूटी थेरेपिस्ट को चाहिए कि वह उससे जुड़ी समस्याओं के बारे में समझाए और सही ट्रीटमेंट देने की कोशिश करे।

save skin,skin,sun burn,pollution,oily skin,moisturizer,blackheads,pimples,acne,dryness,skin sensitivity,beauty news in hindi

जिसकी त्वचा ऑयली हो उसे ऑयल फ्री प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए, जैसे ऑयल-फ्री मैट मॉइस्चराइज़र और जेल-बेस्ड सन स्क्रीन। एक और बड़ी आम-सी ग़लती है कि रात के समय त्वचा पर लगाई गई क्रीम को पूरी रात छोड़ने की सलाह दी जाती है। सबसे पहली बात तो यह कि नॉर्मल से लेकर ऑयली स्किन वालों को नरेशिंग क्रीम लगाने से बचना चाहिए।

यहां तक कि नॉर्मल से लेकर ड्राई स्किन पर भी क्रीम लगाकर पूरी रात छोड़ने से कोई अधिक फ़ायदा नहीं मिलेगा। असल में अगर चेहरे पर क्रीम नहीं रहेगी, तो पोर्स फ्री रहेंगे और त्वचा को भी सांस लेने का मौक़ा मिलेगा। चाहे गर्मी हो या फिर सर्दी, आंखों के आसपास क्रीम लगाकर छोड़ने से बचें। यह आंखों की सूजन का एक कारण हो सकता है। क्रीम लगाने के 15 मिनट बाद एक गीले कपड़े या वाइप्स की मदद से आंखों के आसपास की क्रीम को हल्के हाथों से पोंछ दें।

ऑयली स्किन पर हार्श एस्ट्रिन्जेंट लोशन लगाने से बचना चाहिए। यह त्वचा की नॉर्मल पीएच लेवल को नुक़सान पहुंचा सकते हैं। एक एस्ट्रिन्जेंट ऑयली स्किन के लिए गर्मियों दिनों में कारगर साबित हो सकता है, क्योंकि यह फ़ेस से ऑयलनेस कम करने और पोर्स को बंद होने से रोकता है। अगर एस्ट्रिन्जेंट लोशन बहुत हार्श है तो उसमें गुलाब जल की बराबर मात्रा मिलाएं और एक एयर टाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज़ में रख दें। उसके बाद लगाएं।

save skin,skin,sun burn,pollution,oily skin,moisturizer,blackheads,pimples,acne,dryness,skin sensitivity,beauty news in hindi

स्विमिंग पूल और समुद्र में स्विमिंग करने के लिए उतरने से पहले एक वॉटरप्रूफ़, बोर्ड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लोशन लगाना नहीं भूलें। एक घंटे बाद इसे दोबारा लगाएं। स्विमिंग के बाद शॉवर लेना नहीं भूलें। चेहरे को भी धोएं। इससे आपको स्विमिंग पूल के पानी में पाए जाने वाले क्लोरीन और अन्य केमिकल से छुटकारा मिलेगा।

save skin,skin,sun burn,pollution,oily skin,moisturizer,blackheads,pimples,acne,dryness,skin sensitivity,beauty news in hindi

यदि स्किन ऑयली है, तो धूल और धुआं चेहरे पर अधिक चिपकती हैं। चेहरे पर बार-बार हाथ ना लगाएं। असल में हाथों पर अधिक जर्म्स और बैक्टिरिया होते हैं, जो त्वचा तक पहुंच जाते हैं और समस्याओं का कारण बनते हैं। अगर चेहरे पर मुंहासे हैं, तो छूने से और बढ़ सकते हैं। तो, थोड़ी-सी जागरूकता और मौसम के हिसाब से त्वचा की देखभाल करके आप अपनी त्वचा को स्वस्थ और बेदाग़ रख सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद