न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बकरीद का त्योहार आज, कुर्बानी से पहले इन 5 बातों का रखे ध्यान

देशभर में आज बकरीद (Bakrid) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बकरीद के त्योहार का मुस्लिम धर्म में बहुत महत्व है। इस त्योहार को ईद-उल-अजहा या कुर्बानी का त्योहार भी कहा जाता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 10 Jul 2022 9:31:17

बकरीद का त्योहार आज, कुर्बानी से पहले इन 5 बातों का रखे ध्यान

देशभर में आज बकरीद (Bakrid) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बकरीद के त्योहार का मुस्लिम धर्म में बहुत महत्व है। इस त्योहार को ईद-उल-अजहा या कुर्बानी का त्योहार भी कहा जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, बारहवें महीने की 10 तारीख को बकरीद का त्योहार मनाया जाता है। बकरीद का त्योहार रमजान खत्म होने के 70 दिन बाद आता है। इस दिन इस्लाम धर्म के लोग मस्जिद में जाकर नमाज अदा करते हैं और फिर जानवर की कुर्बानी देते हैं। जानवर की कुर्बानी देते वक्त कुछ लोग जाने-अनजाने गलतियां कर बैठते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुर्बानी से जुड़ी 5 खास बातें बताने जा रहे हैं...

- बकरीद पर जिस जानवर की कुर्बानी देनी होती है उसकी उम्र एक वर्ष से अधिक होनी चाहिए। कमजोर, बीमार या लंगड़े जानवर की कुर्बानी नहीं दी जाती है। कुर्बानी के जानवर की आंख, कान, पांव और सींघ सही सलामत होने चाहिए।

- बकरीद के मौके पर हर मुसलमान जानवर की कुर्बानी देता है। कुर्बानी में इस्तेमाल होने वाले हथियार जैसे कि छुरा या चाकू खुले में ना रखें। सार्वजनिक रूप से कुर्बानी करने से बचें।

- इस्लाम धर्म में कुर्बानी के लिए ईद का दिन सबसे अच्छा माना गया है। यदि आप किसी वजह से ईद पर कुर्बानी नहीं दे पा रहे हैं तो तीन दिन बाद तक कुर्बानी दी जा सकती है।

- बकरीद पर दी जाने वाली कुर्बानी गोश्त खाने की नियत से नहीं होनी चाहिए। इस्लाम के मुताबिक, कुर्बानी सिर्फ और सिर्फ सवाब की नियत से ही की जानी चाहिए।

- कुर्बानी के बाद जानवर का गोश्त ढककर रखें और इसके अवशेष गड्ढे में दबा दें। रक्त और अवशेष नाली में न बहाएं। गोश्त को तीन हिस्सों में बांटें। पहला हिस्सा रिश्तेदारों, दोस्तों और पड़ोसियों को दें। दूसरा हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों में बांटें और तीसरा अपने परिवार के लिए रखें।

कैसे हुई बकरीद की शुरुआत?

इस्लाम धर्म में बकरीद के दिन कुर्बानी का बड़ा महत्व बताया गया है। कुरान के मुताबिक, एक बार अल्लाह ने हजरत पैंगबर इब्राहिम की परीक्षा ली। उन्होंने हजरत इब्राहिम को आजमाते हुए उसे हुक्म दिया कि वह अपनी सबसे प्यारी चीज को कुर्बान कर दे। हजरत इब्राहिम को अपना बेटा इस्माईल सबसे ज्यादा प्यारा था। हजरत साहब ने उसे ही कुर्बान करने का फैसला किया। बेटे की कुर्बानी देते समय उनका हाथ न रुक जाए, इसलिए पैंगबर ने अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर छुरी चलाई और जब पट्टी हटाई तो इस्माईल सही-सलामत था और उसकी जगह एक भेड़ पड़ा था। ऐसा कहा जाता है कि उसी दिन से अल्लाह की राह में कुर्बानी देने की शुरुआत हुई। पैगंबर इब्राहिम जब अपने बेटे की कुर्बानी देने जा रहे थे, तब अल्लाह ने अपना एक दूत भेजकर बेटे को एक बकरे से बदल दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर