न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

iQOO का नया बजट स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी के साथ 18 जून को होगा लॉन्च, जानें डिटेल्स

iQOO 6000mAh बैटरी वाला नया बजट स्मार्टफोन 18 जून को भारत में लॉन्च होगा। जानें इसकी कीमत, फीचर्स, कैमरा सेटअप और Amazon पर उपलब्धता से जुड़ी सभी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Jun 2025 3:22:03

iQOO का नया बजट स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी के साथ 18 जून को होगा लॉन्च, जानें डिटेल्स

iQOO बहुत जल्द अपना एक और बजट सेगमेंट स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जो 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगा। यह नया फोन 18 जून को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। कंपनी ने इसकी पुष्टि अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट के जरिए कर दी है। इसके साथ ही यह फोन Amazon पर लिस्ट भी हो गया है। नया फोन iQOO Z10 सीरीज का हिस्सा होगा।

iQOO Z10 सीरीज में अब तक कंपनी दो डिवाइस—iQOO Z10 और iQOO Z10x लॉन्च कर चुकी है। ये दोनों फोन क्रमशः 7,300mAh और 6,500mAh बैटरी से लैस हैं। इन डिवाइस को अप्रैल में भारत में उतारा गया था। अब कंपनी इस सीरीज में एक नया मॉडल iQOO Z10 Lite के नाम से जोड़ने जा रही है। इस वेरिएंट में फीचर्स थोड़े कम यानी डाउनग्रेडेड होंगे, ताकि इसे और भी बजट फ्रेंडली बनाया जा सके।

iQOO Z10 Lite में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका कैमरा मॉड्यूल काफी हद तक Samsung Galaxy S25 Edge जैसा नजर आता है। कंपनी द्वारा जारी टीज़र इमेज में देखा गया है कि कैमरा सेटअप के साथ LED फ्लैश लाइट भी मौजूद है। साथ ही, फोन के टॉप सेक्शन में स्पीकर ग्रिल भी दिख रही है।

सीरीज के पहले फोन iQOO Z10 को कंपनी ने ₹21,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। यह फोन 8GB RAM और 128GB स्टोरेज विकल्प के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है और बैक साइड पर सर्कुलर रिंग वाला कैमरा डिजाइन मिलता है।

वहीं, iQOO Z10x को कंपनी ने ₹13,499 की शुरुआती कीमत में उतारा था। इस डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। साथ ही, यह फोन 6GB RAM और 128GB स्टोरेज तक के विकल्प में आता है। कैमरा डिजाइन वर्टिकल स्टाइल में डुअल कैमरा सेटअप के साथ दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला