न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता को मिला नया सरकारी बंगला, 47 लाख में होगा रेनोवेशन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को आखिरकार राज निवास मार्ग पर दो सरकारी बंगले आवंटित किए गए हैं। पुराने सीएम बंगले को म्यूजियम में बदलने पर विचार, मरम्मत पर खर्च होंगे 47 लाख रुपये।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Jun 2025 2:57:38

दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता को मिला नया सरकारी बंगला, 47 लाख में होगा रेनोवेशन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के लिए आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सरकारी बंगले की तलाश पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री बनने के करीब साढ़े तीन महीने बाद, उन्हें सिविल लाइंस क्षेत्र के राज निवास मार्ग पर दो सरकारी बंगले आवंटित किए गए हैं। ये बंगले क्रमशः 1/8 और 2/8 नंबर के हैं और 4 बीएचके श्रेणी के हैं। जानकारी के अनुसार, इन बंगलों में मरम्मत और रंग-रोगन का कार्य शुरू किया जा चुका है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहले ही उस बंगले को अस्वीकार कर चुकी हैं जिसमें पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल रहते थे। उस बंगले को लेकर भाजपा ने 'शीशमहल' तक की संज्ञा दी थी और करोड़ों रुपये खर्च करने के आरोप भी लगाए थे। अब उस बंगले को म्यूजियम बनाने पर विचार किया जा रहा है।

सीएम गुप्ता को जो दो बंगले दिए गए हैं, उनमें से एक को वे सरकारी आवास के रूप में इस्तेमाल करेंगी, जबकि दूसरा बंगला उनका कैंप ऑफिस बनेगा। अब तक रेखा गुप्ता शालीमार बाग स्थित अपने निजी आवास में रह रही थीं, लेकिन अब उन्होंने नए बंगलों के लिए सैद्धांतिक सहमति दे दी है।

सीएम आवास सचिवालय और केंद्र से होगा नजदीक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री के लिए ऐसे आवास की तलाश की जा रही थी जो सचिवालय, आईटीओ और केंद्र सरकार के कार्यालयों से निकट हो, ताकि सरकारी कार्यों में सुविधा बनी रहे। राज निवास मार्ग पर पहले ही सामाजिक कल्याण मंत्री रवि इंद्रराज सिंह को बंगला नंबर 3/8 आवंटित किया जा चुका है। वहीं, रेखा गुप्ता का नया आवास उपराज्यपाल विनय सक्सेना के निवास के करीब होगा।

दिल्ली सरकार के पास राज निवास मार्ग पर कुछ बंगले हैं, जिन्हें आमतौर पर मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों को दिया जाता है। इनमें चार बेडरूम, एक बड़ा लॉन, लिविंग और ड्रॉइंग एरिया तथा स्टाफ क्वॉर्टर शामिल होते हैं। रेखा गुप्ता के पड़ोसी के रूप में रवि इंद्रराज सिंह और डिप्टी स्पीकर बिष्ट रहेंगे।

पहले कहां रहते थे सीएम?

रेखा गुप्ता से पहले मुख्यमंत्री पद पर रहीं आतिशी, मथुरा रोड स्थित बंगले AB-17 में रहती थीं। वहीं अरविंद केजरीवाल, सिविल लाइंस के 6 फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगले में रहते थे, जिसे लेकर भाजपा ने आरोप लगाया था कि उस पर करोड़ों रुपये की भव्यता से खर्च किया गया। इसी कारण अब यह बंगला जांच के घेरे में है, और रेखा गुप्ता ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि वे उस बंगले में नहीं रहेंगी।

बंगलों की मरम्मत पर खर्च होंगे 47 लाख रुपये

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इन बंगलों के आवंटन की जानकारी PWD को भेज दी गई है और मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि "बंगलों में आवश्यक मरम्मत और रेनोवेशन का कार्य किया जा रहा है, जिसके पूरा होते ही मुख्यमंत्री वहां शिफ्ट हो जाएंगी।" कैंप ऑफिस निर्माण के लिए PWD की ओर से टेंडर भी जारी किया गया है। बंगलों की मरम्मत पर कुल अनुमानित खर्च 47 लाख रुपये है और इसे 60 दिनों में पूरा करने की योजना है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब