न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज हैं आंवला नवमी का पावन पर्व, जानें महत्व, पूजन विधि और उपाय

अक्षय नवमी के दिन आंवले के चमत्कारी उपाय करने से धन से जुड़ी समस्याओं का अंत हो सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको अक्षय नवमी के महत्व, पूजन विधि के साथ ही किए जाने वाले उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Nov 2022 7:45:28

आज हैं आंवला नवमी का पावन पर्व, जानें महत्व, पूजन विधि और उपाय

आज 02 नवंबर को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है जिसे अक्षय नवमी या आंवला नवमी के तौर पर जाना जाता हैं। इस दिन आंवले के पेड़ और भगवान विष्णु की पूजा की खास अहमियत है। मान्यता है कि भगवान विष्णु आंवले के वृक्ष में वास करते हैं। इसलिए इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा और इसके नीचे भोजन बनाने व ग्रहण करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। अक्षय नवमी के दिन आंवले के चमत्कारी उपाय करने से धन से जुड़ी समस्याओं का अंत हो सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको अक्षय नवमी के महत्व, पूजन विधि के साथ ही किए जाने वाले उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

astrology tips,astrology tips in hindi,amla navmi,lord vishnu

अक्षय नवमी का महत्व

हिंदू धर्म के सबसे बड़े अनुष्ठानों में एक अक्षय नवमी को भी माना गया है। अक्षय नवमी के दिन किए दान या किसी धर्मार्थ कार्य का लाभ व्यक्ति को वर्तमान और अगले जन्म में भी प्राप्त होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, अक्षय नवमी के दिन सतयुग प्रारंभ हुआ। इसके साथ ही एक अन्य कल्प में इसी दिन त्रेतायुग का भी प्रारंभ हुआ था। इस दिन को किसी भी पुण्य कार्य के लिए अनुकूल और शुभ समय माना जाता है।

पूजन विधि

इस दिन सुबह उठकर स्नानादि के बाद दाहिने हाथ में जल, अक्षत, पुष्प आदि लेकर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद धात्री वृक्ष (आंवले) के नीचे पूर्व दिशा की ओर मुखकर बैठें। शुभ मुहूर्त में चंदन, हल्दी-कुमकुम से आंवले वृक्ष की पूजा करें। इसके बाद आंवले के पेड़ में गाय का कच्छा दूध अर्पित करें। इसके बाद आंवले के पेड़ की परिक्रमा करें। साथ ही पेड़ के तने में 8 बार कच्चा सूत या मौली लपेटें। ‘ऊॅ धात्र्यै नम:’ मंत्र का जप करते हुए षोडशोपचार पूजन कर आंवले के वृक्ष की जड़ में दूध से जलाभिषेक करते हुए पितरों का तर्पण करें। इसके बाद आंवला पेड़ के नीचे ब्राह्मण भोजन कराएं। ब्राह्मण भोजन के बाद उन्हें कुछ दक्षिणा देकर आदरपूर्वक विदा करें। सायंकाल आंवले के वृक्ष नीचे घी का दीपक प्रज्वलित करें और वृक्ष की सात परिक्रमा करें। जब परिक्रमा पूर्ण हो जाए तो प्रसाद वितरण करें और वृक्ष के नीचे ही भोजन भी करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,amla navmi,lord vishnu

अक्षय नवमी के उपाय

गरीबों को भोजन कराने से मिलेगा पुण्य

अक्षय नवमी के अवसर पर गरीबों को भोजन कराने से बड़ा पुण्य मिलता है। इस दिन आंवले के वृक्ष की छांव में किसी गरीब को बिठाकर भोजन कराने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। ये एक उपाय करने वालों के घर में कभी अन्न, धन की कमी नहीं रहती है।

हरे कपड़े में बांधकर रखें आंवले के बीज

अक्षय नवमी पर आंवले के बीजों को हरे कपड़े में बांधकर अपने पास में रखने से आर्थिक रूप से लाभ मिलता है। इस पोटली को आप पैसों की जगह या तिजोरी में भी रख सकते हैं। कारोबारियों को बीजों की इस पोटली अपने गल्ले में रखना चाहिए। इससे आपको व्यापार में कभी नुकसान नहीं होगा।

आंवले के पत्ते पर स्वस्तिक

अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ के पत्तों पर हल्दी का स्वस्तिक बनाएं और उसका वंदनवार बनाकर अपने घर के मुख्य द्वार पर टांग दें। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होगा। घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और तनाव या लड़ाई-झगड़ों की समस्याएं भी खत्म होंगी।

आंवले का पेड़ लगाएं

अक्षय नवमी के त्योहार पर अपने घर के आस-पास आंवले का वृक्ष लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि घर के सामने आंवले का वृक्ष लगाने से नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है और घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है। आंवले का वृक्ष लगाते हुए वास्तु के नियमों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?