न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में 12 लाख के करीब हुए कोरोना मरीज, पिछले 24 घंटे में 39,172 नए केस; मुंबई में COVID-19 पॉजिटिव 18 बच्चे PMIS के शिकार

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 11 लाख 94 हजार 85 हो चुकी है। पिछले चार दिनों से लगातार 35000 से ज्यादा कोरोना मरीज मिल रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Jul 2020 9:40:39

देश में 12 लाख के करीब हुए कोरोना मरीज, पिछले 24 घंटे में 39,172 नए केस; मुंबई में COVID-19 पॉजिटिव 18 बच्चे PMIS के शिकार

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 11 लाख 94 हजार 85 हो चुकी है। पिछले चार दिनों से लगातार 35000 से ज्यादा कोरोना मरीज मिल रहे है। पिछले 24 घंटे में 39 हजार 172 नए मरीज मिले और 27 हजार 589 लोग ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए। ये एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इसके पहले 20 जुलाई को सर्वाधिक 24 हजार 303 लोग ठीक हुए थे। अब तक 7 लाख 52 हजार 393 लोग ठीक हो चुके हैं। ये सभी आंकड़े ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। इस महीने 21 तारीख तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख से ज्यादा हो गई। 30 जून तक भारत में इस वैश्विक महामारी से पीड़ितों की कुल संख्या 5.9 लाख थी।

दिल्ली की बात करे तो यहां मंगलवार को एक बार फिर नए मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ। सोमवार को नए मरीजों की संख्या एक हजार से कम थी, लेकिन मंगलवार को इसमें फिर बढ़ोतरी हुई। इस दिन 1 हजार 349 नए मामले आए। 27 लोगों की मौत दर्ज हुई है। अब दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 1,25,096 हो गई है। इनमें 1,06,118 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 3 हजार 690 की मौत हुई है।

पश्चिम बंगाल में बीते दिन कोरोना के 2 हजार 261 नए केस मिले हैं और 35 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में अब कोरोना वायरस के 47 हजार 30 केस हो गए हैं। इनमें से 17 हजार 813 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग ने ये जानकारी दी।

मध्यप्रदेश में मंगलवार को 785 नए मरीज मिले वहीं, 18 लोगों की मौत भी हुई। यहां कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 24 हजार 95 हो गई है वहीं, कुल मौतें 756। राजधानी भोपाल में में मंगलवार को 95 पॉजिटिव मरीज मिले। अब शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 हजार 867 पर पहुंच गई है। उधर, प्रशासन ने 25 इलाकों में 24 जुलाई तक लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है। शहर में शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन की व्यवस्था पहले से ही लागू है। उधर, उज्जैन में संक्रमितों की संख्या एक हजार से ज्यादा हो गई है। इंदौर में मरीज 6 हजार 624 हो गए हैं। वहीं, शहर में मंगलवार को 4 मरीजों ने दम तोड़ा। इसके साथ कोरोना से 300 मौतें हो गई हैं।

महाराष्ट्र की बात करे तो यहां रिकवरी रेट यानी कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर 55.72% हो गई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8 हजार 369 नए मरीज मिले। हालांकि इस दौरान इलाज के बाद 7 हजार 188 कोरोना मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में अब तक 1 लाख 82 हजार 217 कोरोना संक्रमित मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं जिन्हें अस्पातल से डिस्चार्ज किया गया है। बहरहाल, महाराष्ट्र में अब तक 16 लाख 40 हजार 644 सैंपल की जांच की गई है जिसमें 3 लाख 27 हजार 31 (19.93%) सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं।

राज्य में अभी 7 लाख 79 हजार 676 होम क्वारनटीन में हैं। वहीं 45 हजार 77 लोग संस्थागत क्वारनटीन में है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों के दौरान 246 कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ा है। राज्य में कोरोना से होने वाली मृत्यु दर 3.75% है।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 995 मामले मिले और 905 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया जबकि 62 लोगों ने दम तोड़ दिया। मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 3 हजार 262 हो चुकी है जिनमें 23 हजार 893 एक्टिव केस हैं। मुंबई में अब तक कोरोना से संक्रमित 73 हजार 555 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 5 हजार 814 की मौत हो चुकी है। सांगली में 22 जुलाई की रात 10 बजे से 30 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया गया है।

मुंबई में COVID-19 पॉजिटिव 18 बच्चे PMIS के शिकार


महाराष्ट्र में बच्चों में अलग तरह की बीमारी देखने को मिल रही है। मुंबई के वाडिया अस्पताल में अब तक कोरोना पॉजिटिव 100 बच्चों को भर्ती किया गया है। इनमें से 18 बच्चे PMIS यानी Paediatric Multisystem Inflammatory Syndrome का शिकार पाए गए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, PMIS के लक्षण सामान्य हैं, जैसे बुखार आना, स्किन में रैश होना, आंखों का जलना, पेट संबंधी बिमारियां। 10 महीने से लेकर 15 साल तक के बच्चों में इस बीमारी के लक्षण देखने को मिले, जिससे डॉक्टरों की चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन 18 में से 2 बच्चों की कोरोना से ठीक होने के बाद इस बीमारी से मौत भी हो गई है। वाडिया अस्पताल ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) को इसकी जानकारी दी है। अन्य जगहों से भी इसका डेटा मंगाया जा रहा है।

उत्तरप्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 2 हजार 151 नए मामले सामने आए हैं। अब तक 53 हजार 474 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1 हजार 24 लोग ठीक हुए। प्रदेश में अब कोरोना के ऐक्टिव मामलों की संख्या 20 हजार 204 पहुंच गई है। 34 लोगों ने संक्रमण के चलते जान गंवा दी। अब मरने वालों की संख्या 1 हजार 229 हो गई है।

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 983 नए मरीज सामने आए है। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 31 हजार 373 पहुंच गई है। वहीं, आज 9 लोगों की मौत भी हुई है। आज जोधपुर में 111, अलवर में 106, बीकानेर में 74, जालौर में 69, अजमेर में 67, नागौर में 56, पाली में 54, कोटा में 53, भीलवाड़ा में 51, बाड़मेर में 46, सीकर में 44, जयपुर में 41, सिरोही में 32, भरतपुर में 26, धौलपुर में 23, दौसा में 22, टोंक में 19, राजसमंद में 14, करौली में 11, डूंगरपुर और हनुमानगढ़ में 10-10, उदयपुर और गंगानगर में 7-7, झालावाड़ में 6, चूरू में 5, चित्तौड़गढ़ और सवाई माधोपुर में 4-4, प्रतापगढ़ और झुंझुनू में 3-3, बूंदी, बारां और बांसवाड़ा में 1-1 संक्रमित मिले। वहीं, आज होने वाली मौतों की बात करे तोपाली में 5, उदयपुर में 2, कोटा और धौलपुर में 1-1 की मौत हो गई। जिसके बाद कुल मौत का आंकड़ा 577 पहुंच गया है।

जोधपुर में कलेक्टर इंद्रजीत सिंह और संभागीय आयुक्त डॉ समित शर्मा समेत सर्वाधिक 111 रोगी मिले। संभागीय आयुक्त ने कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि कर दी है, लेकिन कलेक्टर की ओर से कोई बयान जारी नहीं हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका