न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2026 से पहले KKR इन 5 खिलाड़ियों को दिखा सकती है बाहर का रास्ता, करोड़ों में खरीदा गया खिलाड़ी भी लिस्ट में

आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। फ्रेंचाइजी अब IPL 2026 से पहले अपनी टीम में बड़े बदलाव करने का मन बना सकती है। रिपोर्ट्स और मौजूदा फॉर्म के आधार पर 5 खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 01 Jun 2025 3:36:55

IPL 2026 से पहले KKR इन 5 खिलाड़ियों को दिखा सकती है बाहर का रास्ता, करोड़ों में खरीदा गया खिलाड़ी भी लिस्ट में

आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। 2024 में खिताब जीतने के बाद उम्मीद थी कि टीम उसी लय को बरकरार रखेगी, लेकिन रियलिटी इससे उलट निकली। 14 में से सिर्फ 5 मैच जीतकर KKR पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर रही। ऐसे में फ्रेंचाइजी अब IPL 2026 से पहले अपनी टीम में बड़े बदलाव करने का मन बना सकती है। रिपोर्ट्स और मौजूदा फॉर्म के आधार पर 5 खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है।

1. वेंकटेश अय्यर – ₹23.75 करोड़ की बड़ी उम्मीद, मगर नाकामी बड़ी

KKR ने मेगा ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। इतने बड़े निवेश के बावजूद अय्यर का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। उन्होंने 11 मैचों में सिर्फ 142 रन बनाए। आखिरी कुछ मुकाबलों में उन्हें प्लेइंग XI से भी बाहर कर दिया गया था। ऐसे में फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर सकती है।

2. क्विंटन डी कॉक – अनुभव तो है, पर रन नहीं

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को इस सीजन 8 मैच मिले जिसमें उन्होंने 21.71 की औसत से मात्र 152 रन बनाए। उनका फ्लॉप शो फ्रेंचाइजी को IPL 2026 से पहले उन्हें छोड़ने पर मजबूर कर सकता है।

3. एनरिक नॉर्खिया – चोट, फॉर्म या रणनीति?

तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया को केवल दो मुकाबलों में मौका मिला। उन्होंने कुल 7 ओवर में 83 रन दिए और सिर्फ एक विकेट लिया। टीम मैनेजमेंट ने उन्हें बाकी सीजन में मौका क्यों नहीं दिया, इसका कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया। ऐसे में रिलीज की संभावना प्रबल है।

4. रहमानुल्लाह गुरबाज – ओपनिंग में विकल्प ज़्यादा, भरोसा कम

अफगान ओपनर गुरबाज ने 5 मैचों में केवल 74 रन बनाए। जब स्क्वॉड में अन्य ओपनिंग विकल्प मौजूद हों और प्रदर्शन कमज़ोर हो, तो रिलीज तय मानी जाती है। उन्हें 2 करोड़ में खरीदा गया था, लेकिन यह निवेश टीम के लिए फायदेमंद नहीं रहा।

5. स्पेंसर जॉनसन – स्टार्क की जगह आया खिलाड़ी, पर असर नहीं दिखा

मिचेल स्टार्क के स्थान पर टीम में आए स्पेंसर जॉनसन से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने चार मैचों में सिर्फ एक विकेट लिया। उनका प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं रहा, जिससे उनके रिलीज की संभावना बन रही है।

KKR का मैनेजमेंट अब IPL 2026 से पहले टीम को फिर से तैयार करने में जुटा है। इन पांच खिलाड़ियों के निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए, टीम बड़े बदलाव की ओर बढ़ सकती है। अब देखना होगा कि आने वाले महीनों में फ्रेंचाइजी किन फैसलों पर मुहर लगाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत