Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एडवांस बुकिंग शुरू होते ही करोड़ों में नोट छापने लगी Housefull 5, दर्शकों का उत्साह चरम पर

एडवांस बुकिंग की शुरुआत के साथ ही फिल्म ने जबरदस्त शुरुआत की है। केवल कुछ ही घंटों में हजारों टिकट बिक चुके हैं और टिकट खिड़की पर मोटी कमाई का सिलसिला शुरू हो गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 01 Jun 2025 3:29:19

एडवांस बुकिंग शुरू होते ही करोड़ों में नोट छापने लगी Housefull 5, दर्शकों का उत्साह चरम पर

इस साल की सबसे चर्चित और मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 अब रिलीज़ से सिर्फ कुछ दिन दूर है, और इसका क्रेज़ पहले से ही दर्शकों में सिर चढ़कर बोल रहा है। एडवांस बुकिंग की शुरुआत के साथ ही फिल्म ने जबरदस्त शुरुआत की है। केवल कुछ ही घंटों में हजारों टिकट बिक चुके हैं और टिकट खिड़की पर मोटी कमाई का सिलसिला शुरू हो गया है।

सूत्रों के मुताबिक, हाउसफुल 5 ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से आज दोपहर 12 बजे तक करीब ₹37.84 लाख की कमाई की है। वहीं, ब्लॉक सीट्स को मिलाकर ये आंकड़ा ₹2.62 करोड़ तक पहुंच चुका है। यह संकेत है कि फिल्म ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।

फिल्म के निर्माता इसे फ्रेंचाइज़ी की सबसे यूनिक और एंटरटेनिंग किस्त बता रहे हैं, और दर्शकों की प्रतिक्रिया भी इसी ओर इशारा कर रही है। रिलीज़ से 5 दिन पहले ही टिकट बुकिंग की रफ्तार इस बात को साबित करती है कि दर्शक हाउसफुल 5 के लिए बेहद उत्साहित हैं।

अब तक हाउसफुल 5 ने कुल 8,712 टिकट्स बेच डाले हैं, वो भी सिर्फ कुछ घंटों की बुकिंग में। फिल्म दो वर्ज़न में रिलीज़ हो रही है, जिससे इसकी पहुंच और ज्यादा दर्शकों तक हो पाएगी।

बता दें कि फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है और इसका प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले हुआ है। अक्षय कुमार की लीड में बनी यह फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म में जबरदस्त स्टारकास्ट, पंचलाइन और मनोरंजन का फुल डोज़ देखने को मिलेगा।

इस रिपोर्ट में उल्लिखित एडवांस बुकिंग के आंकड़े सेकनिल्क की रिपोर्ट पर आधारित हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका