न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्वालीफायर-2 जीतने के बाद कितनी टीमें बनीं आईपीएल चैंपियन? आंकड़े जानकर चौंक जाएंगे

आईपीएल के 17 सीजन के इतिहास में अब तक केवल मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद ही ऐसी टीमें रही हैं, जिन्होंने क्वालीफायर-2 जीतने के बाद आईपीएल ट्रॉफी भी अपने नाम की है। यह आंकड़ा दिखाता है कि क्वालीफायर-2 से चैंपियन बनना एक बेहद कठिन चुनौती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 01 Jun 2025 6:15:07

क्वालीफायर-2 जीतने के बाद कितनी टीमें बनीं आईपीएल चैंपियन? आंकड़े जानकर चौंक जाएंगे

आईपीएल 2025 के प्लेऑफ का रोमांच चरम पर है। रविवार को क्वालीफायर-2 मुकाबले में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी। लेकिन क्या आप जानते हैं, इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में क्वालीफायर-2 जीतने के बाद कितनी टीमें फाइनल जीतकर चैंपियन बनी हैं?

इसका जवाब है – केवल दो टीमें!

आईपीएल के 17 सीजन के इतिहास में अब तक केवल मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद ही ऐसी टीमें रही हैं, जिन्होंने क्वालीफायर-2 जीतने के बाद आईपीएल ट्रॉफी भी अपने नाम की है। यह आंकड़ा दिखाता है कि क्वालीफायर-2 से चैंपियन बनना एक बेहद कठिन चुनौती है।

मुंबई इंडियंस का दबदबा

मुंबई इंडियंस ने दो बार क्वालीफायर-2 जीतकर ट्रॉफी जीती है।

2013 में, रोहित शर्मा की कप्तानी में एमआई ने क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराया और फिर फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को 23 रन से हराकर पहली बार चैंपियन बनी।

2017 में, मुंबई ने केकेआर को क्वालीफायर-2 में मात दी और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ एक रन से रोमांचक फाइनल जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की।

सनराइजर्स हैदराबाद की यादगार जीत

सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में यह कमाल किया था।

डेविड वॉर्नर की कप्तानी में टीम ने पहले एलिमिनेटर में केकेआर को हराया, फिर क्वालीफायर-2 में गुजरात लायंस को मात दी।

फाइनल में आरसीबी जैसी मजबूत टीम को 8 रन से हराकर एसआरएच ने अपना पहला और अब तक का एकमात्र खिताब जीता।

गौर करने वाली बात ये है कि SRH ऐसी इकलौती टीम है जो एलिमिनेटर से सफर शुरू कर ट्रॉफी तक पहुंची।

IPL 2025 की स्थिति

इस सीजन पंजाब किंग्स लीग चरण में टॉप पर रही और क्वालीफायर-1 हारने के बाद अब उन्हें एक और मौका मिला है। वहीं, मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर जीतकर क्वालीफायर-2 तक पहुंची है। अगर मुंबई आज जीतती है, तो वह तीसरी बार क्वालीफायर-2 से ट्रॉफी जीतने का इतिहास रच सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?