न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कल्कि धाम पहुंची महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी, PM मोदी को लेकर कही इतनी बड़ी बात

पूर्व अभिनेत्री और किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी ने उत्तर प्रदेश के संभल स्थित कल्कि धाम में शिला दान किया। इस अवसर पर उन्होंने आचार्य प्रमोद कृष्णम से मुलाकात की और पूजा, यज्ञ, सत्संग में भाग लिया। उनका साध्वी रूप देख लोग चौंक गए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 01 Jun 2025 5:28:17

कल्कि धाम पहुंची महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी, PM मोदी को लेकर कही इतनी बड़ी बात

पूर्व अभिनेत्री और किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी रविवार को उत्तर प्रदेश के संभल स्थित कल्कि धाम पहुँचीं, जहाँ उन्होंने श्रद्धापूर्वक शिला दान किया। वहां पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम से भेंट की। दोनों के बीच लगभग 15 मिनट तक गहन बातचीत हुई। इस दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उन्हें कल्कि धाम के निर्माण की योजना और वहां आयोजित होने वाले महोत्सव की विस्तार से जानकारी दी।

संभल के ऐचौड़ा कंबोह में स्थित श्री कल्कि धाम में रविवार को मासिक संकीर्तन के साथ-साथ शिला दान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व अभिनेत्री एवं किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी की उपस्थिति ने सबका ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने वहां लगभग आधे घंटे तक एकांत में बैठकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर यज्ञ, सत्संग एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया। लोगों को ममता कुलकर्णी का नया साध्वी स्वरूप देखकर अचंभा हुआ।

आध्यात्मिक भावना से ओतप्रोत नजर आईं ममता कुलकर्णी

शिला दान और पूजन कार्यक्रम में भाग लेती ममता कुलकर्णी पूरी तरह धर्म और भक्ति में रमी हुई दिखाई दीं। आचार्य प्रमोद कृष्णम उनके साथ पूरे समय उपस्थित रहे। ममता ने इस अवसर पर कहा कि उनका मानना है कि भगवान सभी को धरती पर किसी विशेष उद्देश्य के साथ भेजते हैं और उनका जन्म भी ऐसे ही पुण्य कार्यों के लिए हुआ है। कल्कि धाम पहुँचकर उन्हें विशेष ऊर्जा और आत्मिक संतोष की अनुभूति हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जगत जननी ने उन्हें इस कार्य के लिए ही भेजा है।

प्रधानमंत्री मोदी को लेकर ममता कुलकर्णी ने दी प्रतिक्रिया

ममता कुलकर्णी ने बताया कि उनके गोत्र में भगवान परशुराम का अवतार हुआ था। उन्होंने कहा कि जिस दिन धर्म का नाश होगा, उसी दिन भगवान कल्कि का अवतार होगा। भगवान परशुराम, कल्कि के गुरु के रूप में उन्हें शस्त्र विद्या की शिक्षा दे रहे हैं। उन्होंने आचार्य प्रमोद कृष्णम् के संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर साक्षात महाकाल की कृपा है। ममता ने कहा कि कुंभ में ग्रहों का महामिलन हुआ था और किन्नर अखाड़ा मां भगवती की प्रेरणा से ही उनके महामंडलेश्वर बनने का माध्यम बना।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम