न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपको भी पसंद हैं कढ़ी में खट्टापन, दही के अलावा कर सकते हैं इनका इस्तेमाल

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी कढ़ी में खट्टापन लाने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Feb 2021 6:12:50

क्या आपको भी पसंद हैं कढ़ी में खट्टापन, दही के अलावा कर सकते हैं इनका इस्तेमाल

करीब-करीब देश के हर घर में कढ़ी बनाई ही जाती हैं जिसे चावल, पकोड़े या चपाती किसी के साथ भी खाया जा सकता हैं। हांलाकि सभी जगह इसे बनाने का तरीका जरूर अलग हो सकता हैं। लेकिन सभी को कढ़ी में खट्टापन तो चाहिए ही होता हैं जिसके लिए अधिकतर दही का इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन कई बार दही ना होने पर निराशा छाने लगती हैं जबकि आप इसकी जगह कई अन्य चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी कढ़ी में खट्टापन लाने का काम करेंगे।

अमचूर पाउडर

अमचूर को भी कढ़ी में खट्टापन लाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे आप कढ़ी में जरूरतानुसार डालकर उसे खट्टा कर सकते हैं।

cooking tips,kitchen tips,curry tips,sourness in curry

इमली का पानी

इमली के पानी से भी कढ़ी बनाई जा सकती है। इसके लिए 1 कप गुनगुने पानी में इमली का गूदा निकाल कर डालें। थोड़ी देर इसे ऐसे ही पड़ा रहने दें। जब इमली पानी में अपना रंग व असल छोड़ दें इसे चम्मच से मसले। फिर पानी को छानकर अलग कर लें। जब आप बेसन का तड़का लगाएं उसके बाद इमली का पानी मिलाएं। इससे आपको कढ़ी में खट्टापन लाने में मदद मिलेगी।

नींबू का रस

अगर आप के पास दही नहीं है तो ऐसे में नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ अलग करने की जरूरत नहीं है। साधारण कढ़ी की तरह उसे बनाएं। बस इसमें दही की जगह नींबू का रस मिलाएं‌। इसे आप अपने स्वादानुसार ही मिलाएं।

कच्चे आम

कच्चे आम भी बेहद खट्टे होते हैं। ऐसे में इससे भी कढ़ी का ‌स्वाद और खट्टापन बढ़ा सकती है। इसके लिए आम को छीलकर कर उसे काट लें। फिर पैन में 1 कप पानी और आम डालकर उबालें। उबले आम को मसलकर छान कर ठंडा करें। तैयार पानी से कढ़ी तैयार करें।

cooking tips,kitchen tips,curry tips,sourness in curry

टमाटर

आप कढ़ी के तड़के में टमाटर को काट कर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा टमाटर को उबाल कर इसे मिक्सी में ब्लेंड कर प्यूरी बनाएं। तैयार प्यूरी से तड़का लगा कर कढ़ी में खट्टापन ला सकती है।

सिरका

सिरका तो लगभग सभी की किचन में आसानी से मिल जाता है। ऐसे में आप अपने स्वादानुसार सिरका डालकर कढ़ी में खट्टापन ला सकते हैं। मगर इसके लिए कोई फ्लेवर्ड की जगह साधारण सिरके का इस्तेमाल करें।

अनार दाना

अक्सर परांठे बनाने में अनार दाने का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आप इसे कढ़ी में दही की जगह डालकर सकती है। इससे कढ़ी का ‌स्वाद बढ़ने के साथ खट्टापन आने में मदद मिलेगी। इसके लिए एक पैन में 1-1 कटोरी पानी और अनार दाना डालकर उबालें। फिर इसे ठंडा कर छन्नी से छान लें। अब कढ़ी बनाने के लिए बेसन का छौंक लगाएं। फिर अनार दाने का पानी डालकर मिलाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
केशव मौर्य बोले- CM पद का फैसला संगठन करेगा, योगी जी के साथ मिलकर 2027 का चुनाव लड़ेंगे
केशव मौर्य बोले- CM पद का फैसला संगठन करेगा, योगी जी के साथ मिलकर 2027 का चुनाव लड़ेंगे
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन