न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर पायलट क्यों बोलते है आपातकाल की स्थिति में 'May Day', आइये जानें

जब हवाई जहाज में कोई खराबी आ जाए या किसी अन्य प्रकार की समस्या हो तब पायलट द्वारा ‘मेडे’ (May Day) बोला जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 22 Jul 2022 11:16:05

आखिर पायलट क्यों बोलते है आपातकाल की स्थिति में 'May Day', आइये जानें

जब भी हवाई यात्रा का सफ़र करते हैं तो हवाई जहाज के पायलट नियमों के साथ हवाई जहाज चलाते हैं और कई बार आपातकाल की स्थिति भी बन जाती हैं। जब हवाई जहाज में कोई खराबी आ जाए या किसी अन्य प्रकार की समस्या हो तब पायलट द्वारा ‘मेडे’ (May Day) बोला जाता हैं। अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 में भी आपने देखा होगा कि कैसे हवाई जहाज को लैंड कराते समय वे मेडे बोलते हैं। अब आमजन के मन में सवाल उठता हैं कि आखिर इस स्थिति में ‘मेडे’ ही क्यों बोला जाता हैं। तो आइये जानते हैं इससे जुड़ी यह अनोखी जानकारी।

मेडे शब्द का इस्तेमाल डिस्ट्रेस कॉल्स में किया जाता है। पायलट्स के द्वारा एयरपोर्ट्स पर मौजूद सेंटर्स में अपनी आपातकाल स्थिति को बताने के लिए डिस्ट्रेस कॉल किया जाता है। इस कॉल को तब किया जाता है जब प्लेन में खतरे में आ गया हो और पायलट समेत सभी यात्रियों की जान खतरे में हो। डिस्ट्रेस कॉल के लिए सबसे पहले पायलट कॉल करते ही 3 बार मेडे बोलता है जिससे जिन लोगों को सुनना है वो कोई गलत शब्द ना समझ लें। उसके बाद वो अपनी स्थिति, समस्या, प्लेन कहां है, कौन सा है, कितने लोग खतरे में हैं जैसी जानकारी देता है।

1920 के दौरान मेडे की शुरुआत हुई थी। लंदन के क्रॉडॉन एयरपोर्ट पर एक वरिष्ठ रेडियो ऑफिसर थे फ्रेडरिक स्टैनली मॉकफोर्ड। उन्होंने सबसे पहले इस सिग्नल का इस्तेमाल इमर्जेंसी कॉल के लिए किया था। उनसे पूछा गया था कि वो कोई ऐसा शब्द सुझाएं जो पायलट इमर्जेंसी कॉल में इस्तेमाल करे और ग्राउंड स्टाफ को अपनी स्थिति के बारे में बता सके। उस दौर में क्रॉयडॉन एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा विमान पैरिस के ली बॉर्गेट एयरपोर्ट से आते थे। फ्रेडरिक ने फ्रेंच शब्द “m’aider” का इस्तेमाल कर के मेडे शब्द बनाया। मेडियर का अर्थ फ्रेंच में होता है मेरी मदद करो। इससे पहले एसओएस का इस्तेमाल किया जाता था जिसका अर्थ होता था सेव आर सोल। 1927 में इंटरनेशनल रेडियो टेलिग्राफ कनवेंशन ने मेडे को रेडियोटेलिफोन डिस्ट्रेस कॉल के लिए चुन लिया।

मेडे के अलावा और भी कई तरह के शब्दों का इस्तेमाल डिस्ट्रेस कॉल के रूप में किया जाता है। पैन-पैन भी एक फेमस फ्रेज है। जो फ्रेंच शब्द “panne” से मिलकर बना है जिसका अर्थ होता है किसी चीज का ब्रेकडाउन। ये शब्द किसी मुश्किल परिस्थिति को बताने के लिए इस्तेमाल होता है। मेकैनिकल फेलियर या कोई मेडिकल समस्या के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं। पैन-पैन और मेडे में फर्क ये है कि पैन-पैन कम अर्जेंट स्थिति के लिए इस्तेमाल होता है जिसके लिए तत्काल कुछ करने की आवश्यकता नहीं होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल