Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : काजोल ने ‘मां’ के गाने में किया जबरदस्त डांस, देखें, इस दिन रिलीज होगी माधवन-फातिमा की यह फिल्म

तनूजा की बेटी काजोल ने 90 के दशक की शुरुआत में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। काजोल ने अपनी मां से भी ज्यादा सफलता हासिल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Jun 2025 1:22:51

2 News : काजोल ने ‘मां’ के गाने में किया जबरदस्त डांस, देखें, इस दिन रिलीज होगी माधवन-फातिमा की यह फिल्म

तनूजा की बेटी काजोल ने 90 के दशक की शुरुआत में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। काजोल ने अपनी मां से भी ज्यादा सफलता हासिल करते हुए एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। फैंस आज भी उनकी एक्टिंग के मुरीद हैं। काजोल जल्द ही एक बार फिर से बड़े पर्दे पर अपनी चमक बिखेरने को तैयार हैं। उनकी फिल्म मां 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले निर्माताओं ने फिल्म का नया गाना 'काली शक्ति' जारी कर दिया है। इसे उषा उत्थुप और हर्ष उपाध्याय ने अपनी दिलकश आवाज से सजाया है।

इस गाने को टी-सीरीज ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। काजोल ने भी वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जब-जब दैत्य खड़ा होगा, तब-तब मां सर्वनाश करेगी।” गाने में काजोल जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। वह अपनी बेटी को बचाने के लिए एक राक्षस से भिड़ती दिख रही हैं। जिस चीज ने सारी लाइमलाइट लूटी वो काजोल का डांस है। काजोल ने अपने डांस से तहलका मचा दिया। काली मां के सामने रौद्र रूप में काजोल का डांस वाकई रोंगटे खड़े कर देना वाला है। काजोल का ये अवतार फैंस को पहली बार देखने को मिल रहा है।

काजोल का डांस देख सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन विशाल फुरिया ने किया है। वे 'छोरी' और 'छोरी 2' जैसी हॉरर मूवी बनाने के लिए जाने जाते हैं। 'मां' को काजोल के पति दिग्गज अभिनेता अजय देवगन और ज्योति देशपांडे ने मिलकर बनाया है। काजोल के साथ इस फिल्म में बाल कलाकार खीरिन शर्मा का भी अहम रोल है, जो उनकी बेटी बनी हैं। फिल्म में इंद्रनील सेनगुप्ता, रोनित रॉय और जितिन गुलाटी जैसे कलाकार भी अपनी अदाकारी का जादू चलाएंगे। कुछ समय पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिस पर लोगों ने भरपूर प्यार लुटाया। काजोल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘दो पत्ती’ थी, जो पिछले साल ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

‘आप जैसा कोई’ में आर माधवन और फातिमा सना शेख पहली बार शेयर कर रहे हैं स्क्रीन

साउथ इंडियन स्टार आर माधवन बॉलीवुड में भी काफी लोकप्रिय हैं। अब उनकी एक और फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है, जिसका टाइटल ‘आप जैसा कोई’ है। माधवन के साथ इस फिल्म में अभिनेत्री फातिमा सना शेख हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका टीजर कुछ दिन पहले ही जारी किया गया था। अब पोस्टर शेयर कर मेकर्स ने रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। फिल्ममेकर करण जौहर ने मूवी का नया पोस्टर शेयर किया।

इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ये डेट है...आर माधवन और फातिमा आपके परफेक्ट मैच हैं...देखिए ‘आप जैसा कोई’ 11 जुलाई को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।” पोस्टर में देख सकते हैं कि माधवन और फातिमा एक बेंच पर बैठे हैं। दोनों एक-दूसरे की आंखों में डूबे हुए हैं। फिल्म में माधवन ‘श्रीरेणु त्रिपाठी’ का किरदार निभाएंगे, जबकि फातिमा ‘मधु बोस’ के रूप में दिखाईं देंगी। दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।

दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर होती है और यहीं से उनकी मजेदार और भावुक प्रेम कहानी शुरू होती है। यह फिल्म मुंबई और कोलकाता की पृष्ठभूमि में फिल्माई गई है, जो पुराने और नए प्यार के टकराव को दिखाती है। कहानी में हंसी, प्यार और अप्रत्याशित ट्विस्ट्स का तड़का है। इसका डायरेक्शन विवेक सोनी ने किया है, जबकि धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म को प्रोड्यूस किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका