न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आरएएस मुख्य परीक्षा को राजस्थान हाईकोर्ट में दी गई चुनौती, परीक्षा स्थगन की याचिका दायर

जयपुर निवासी आकाश मिश्रा समेत दो अन्य याचिकाकर्ताओं ने राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर परीक्षा को स्थगित करने की मांग की है। याचिका में यह कहा गया है कि जब तक पिछली वर्ष की आरएएस भर्ती 2023 की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक 2024 की मुख्य परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 16 Jun 2025 6:57:26

आरएएस मुख्य परीक्षा को राजस्थान हाईकोर्ट में दी गई चुनौती, परीक्षा स्थगन की याचिका दायर

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित की जा रही आरएएस मुख्य परीक्षा 2024 को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जयपुर निवासी आकाश मिश्रा समेत दो अन्य याचिकाकर्ताओं ने राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर परीक्षा को स्थगित करने की मांग की है। याचिका में यह कहा गया है कि जब तक पिछली वर्ष की आरएएस भर्ती 2023 की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक 2024 की मुख्य परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए।

याचिका अधिवक्ता तनवीर अहमद के माध्यम से दाखिल की गई, जिसमें यह भी बताया गया कि आरपीएससी द्वारा 17 और 18 जून को आरएएस-2024 की मुख्य परीक्षा कराई जा रही है, जबकि आरएएस-2023 की भर्ती प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। उस परीक्षा के साक्षात्कार अभी जारी हैं, ऐसे में एक साथ दो प्रक्रियाएं अभ्यर्थियों को भ्रमित और मानसिक रूप से परेशान कर रही हैं।

सोमवार को हाईकोर्ट के अवकाशकालीन न्यायाधीश मनीष शर्मा से याचिका पर शीघ्र सुनवाई की अपील की गई थी, लेकिन अदालत ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि दोनों उपमुख्यमंत्रियों समेत कई विधायकों और सांसदों ने भी परीक्षा स्थगित करने की सिफारिश की है। लेकिन जब कोई निर्णय नहीं आया तो अभ्यर्थियों ने अंतिम क्षणों में अदालत का रुख किया।

इसके अलावा याचिका में कुछ और ठोस तर्क भी दिए गए हैं, जैसे कि बॉर्डर क्षेत्र में भारत-पाक के बीच तनाव के चलते इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रभावित रही और कई लाइब्रेरी बंद कर दी गईं, जिससे अभ्यर्थियों की तैयारी पर असर पड़ा। वहीं, एक्स-सर्विसमेन कोटे के अभ्यर्थियों को अचानक ड्यूटी पर बुला लिया गया, जिससे वे पढ़ाई नहीं कर पाए।

याचिकाकर्ताओं ने अदालत को याद दिलाया कि आरपीएससी पूर्व में भी कई बार अंतिम समय में मुख्य परीक्षा की तिथियां बदल चुका है। यहां तक कि एक भर्ती में तो परीक्षा से दो दिन पहले ही परीक्षा टाल दी गई थी। ऐसे में यह अपील की गई कि परीक्षार्थियों के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए इस बार भी परीक्षा को टाल दिया जाए।

अब देखना यह होगा कि हाईकोर्ट इस याचिका पर क्या रुख अपनाता है, और क्या 17 जून से प्रस्तावित परीक्षा समय पर हो पाएगी या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?