न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान को मिलेगा पाकिस्तान के हिस्से का पानी, राठौड़ ने गहलोत-पायलट की मुलाकात पर भी किया कटाक्ष

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए इस ऐतिहासिक परिवर्तन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने 1960 का सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 16 Jun 2025 7:26:38

राजस्थान को मिलेगा पाकिस्तान के हिस्से का पानी, राठौड़ ने गहलोत-पायलट की मुलाकात पर भी किया कटाक्ष

राजस्थान को अब पाकिस्तान के हिस्से का पानी मिलने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए इस ऐतिहासिक परिवर्तन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने 1960 का सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया था। अब सिंधु, चिनाब और रावी नदियों का पानी पाकिस्तान को नहीं, बल्कि भारत के हिस्से में आएगा और यह राजस्थान तक पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि रावी और व्यास नदियों के माध्यम से यह जल हरिके बैराज पहुंचेगा, जहां से इंदिरा गांधी नहर परियोजना के जरिए इसे राजस्थान के जिलों तक पहुंचाया जाएगा। इससे प्रदेश में सिंचाई और पेयजल की समस्याओं का स्थायी समाधान होने की संभावना जताई गई है।

राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को यह दिखा दिया कि भारत अब अपनी सीमाओं और हितों के प्रति सजग और निर्णायक है। उन्होंने बताया कि महज 22 मिनट में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 11 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इसी के परिणामस्वरूप सिंधु जल समझौता खत्म किया गया, जिसका सबसे बड़ा लाभ राजस्थान को मिलेगा। उन्होंने बताया कि राम जल सेतु लिंक परियोजना के तहत राजस्थान के 40 प्रतिशत हिस्से में लगभग 3.25 लाख लोगों को पेयजल और 4.03 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई के लिए 4102 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भजनलाल सरकार ने इस योजना के तहत अब तक 9446 करोड़ रुपये के कार्यों को क्रियान्वित किया है और 12,674 करोड़ रुपये के टेंडर भी जारी किए जा चुके हैं। इसके साथ ही यमुना जल समझौते के तहत हरियाणा के ताजेवाला हेड से शेखावाटी के चूरू, झुंझुनू और सीकर जिलों को 54400 करोड़ लीटर पानी मिलेगा, जिससे हजारों हेक्टेयर भूमि सिंचित की जा सकेगी।

राठौड़ ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों और ग्रामीण विकास के लिए भी अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि 2013-14 में जहां कृषि बजट मात्र 21,930 करोड़ रुपये था, वहीं अब 2025-26 के बजट में यह बढ़कर 1,27,200 करोड़ रुपये हो चुका है। बाजरे की एमएसपी 1250 से बढ़ाकर 2775 रुपये और गेहूं की एमएसपी 2575 रुपये कर दी गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से अब तक राजस्थान को केंद्र सरकार से कुल 2,11,000 करोड़ रुपये की सहायता प्राप्त हुई है और 2025-26 में पूंजीगत व्यय 53,686 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है, जो कांग्रेस सरकार के अंतिम बजट से दोगुना है।

उन्होंने गरीबों, महिलाओं और किसानों के लिए लागू की गई योजनाओं का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की प्रशंसा की। इनमें पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, हर घर जल योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत, पीएम आवास योजना, सूर्य योजना, तीन तलाक की समाप्ति, राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और नारी शक्ति वंदन अधिनियम शामिल हैं।

राजनीतिक कटाक्ष करते हुए राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की हालिया मुलाकात को ‘तूफान से पहले की शांति’ करार दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जो कल तक निकम्मा था, वो आज लाडला कैसे हो गया?” राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी न तो प्रदेश में और न ही देश में विपक्ष की भूमिका निभा पा रही है।

उन्होंने समापन में कहा कि सिंधु जल समझौते का रद्द होना पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका है और राजस्थान के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत ने न सिर्फ अपनी सीमाएं सुरक्षित की हैं, बल्कि जल नीति, कृषि और समाज कल्याण के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज की हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?