न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपूर्व लखिया की फिल्म में सलमान खान के साथ दिखेंगी चित्रांगदा सिंह, उठा सवाल क्या नामी अभिनेत्रियों ने किया इंकार!

सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पहली बार अपूर्व लाखिया की आगामी मिलिट्री एक्शन ड्रामा में साथ काम करने जा रहे हैं। यह अनटाइटल्ड फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है और चित्रांगदा के लिए एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक उपलब्धि है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 17 Jun 2025 4:05:45

अपूर्व लखिया की फिल्म में सलमान खान के साथ दिखेंगी चित्रांगदा सिंह, उठा सवाल क्या नामी अभिनेत्रियों ने किया इंकार!

सिने गलियारों में सलमान खान की आगामी फिल्म को लेकर काफी चर्चा है। इस वर्ष ईद के मौके पर प्रदर्शित हुई सिकन्दर की नाकामयाबी ने सलमान खान के करियर पर एक सवालिया निशान लगा दिया है। कहा जाने लगा है कि अब सलमान खान दर्शकों पर अपनी पकड़ खोते जा रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म की असफलता के लिए सलमान खान को दोषी ठहराना सही है। अगर दर्शक सलमान खान को पसन्द नहीं करते तो फिर फिल्म को 150 करोड़ की कमाई भी नहीं करनी चाहिए। यह कमाई तो सिर्फ सलमान के नाम पर आई है।

सलमान खान इन दिनों निर्देशक अपूर्व लखिया के साथ एक एक्शन ड्रामा में काम कर रहे हैं जो कथित तौर पर सैन्य घटनाओं से प्रेरित है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए अपूर्व लखिया ने सलमान खान के अपोजिट चित्रांगदा सिंह को साइन किया है। सिने गलियारों में फैली इस हवा में अगर सच्चाई है तो यह पहली होगा जब सलमान खान किसी बी ग्रेड कलाकार के साथ स्क्रीन्स स्पेस साझा करेंगे। चित्रांगदा सिंह को कभी भी बॉलीवुड में ए ग्रेड की नायिका नहीं माना गया। साथ ही एक सवाल खड़ा होता है क्या बॉलीवुड की नामचीनी अदाकाराओं ने सलमान खान के साथ काम करने से इंकार कर दिया जो अपूर्व को चित्रांगदा सिंह को लेना पड़ा।

फिलहाल फिल्म का शीर्षक तय नहीं किया गया है और निर्माताओं ने कहानी की डिटेल्स भी गुप्त रखी हैं। लेकिन यह तय है कि सलमान और चित्रांगदा की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखेगी, जो दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक अनुभव हो सकता है।

सलमान खान की नई राह

ईद 2025 पर रिलीज़ हुई सिकंदर के बाद सलमान खान अब अपने करियर की दिशा में बदलाव कर रहे हैं। 'टाइगर' फ्रेंचाइज़ी, 'सुल्तान', और 'बजरंगी भाईजान' जैसी हिट फिल्मों के बाद वे अब अधिक गंभीर और वास्तविकता-आधारित प्रोजेक्ट्स की ओर झुक रहे हैं। अपूर्व लाखिया की यह फिल्म उनके इस नए सिनेमाई रुख को दर्शाएगी।

चित्रांगदा सिंह को मिला बड़ा मौका

चित्रांगदा सिंह बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में से एक हैं, जिनकी प्रतिभा को लेकर तो काफी सराहना हुई है लेकिन उन्हें बड़े बैनर और टॉप स्टार्स के साथ ज्यादा मौके नहीं मिले। हाल ही में उन्होंने हाउसफुल 5 और नेटफ्लिक्स की सीरीज़ खाकी: द बंगाल चैप्टर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। लेकिन सलमान खान जैसे सुपरस्टार के साथ यह उनकी पहली मेनस्ट्रीम बड़ी फिल्म होगी।

फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि यह फिल्म चित्रांगदा के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है। जहां सलमान की स्टार पावर और अपूर्व लाखिया की कहानी कहने की शैली दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकती है, वहीं चित्रांगदा अपनी अभिनय क्षमता से फिल्म को और मजबूत बना सकती हैं।

अभी रहस्य बना है फिल्म का शीर्षक और कहानी

निर्माताओं ने फिल्म की शूटिंग लोकेशन, कहानी की थीम और अन्य कास्ट के बारे में फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया है। इतना जरूर कहा जा रहा है कि यह एक इमोशनल और एड्रेनालिन से भरपूर कहानी होगी, जिसमें देशभक्ति, बलिदान और व्यक्तिगत संघर्ष की झलक देखने को मिलेगी।

सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की यह पहली जोड़ी दर्शकों के लिए खास आकर्षण बन सकती है। निर्देशक अपूर्व लाखिया की पकड़ रियल-लाइफ घटनाओं और एक्शन पर जानी जाती है, ऐसे में यह फिल्म सलमान के करियर के एक नए अध्याय की शुरुआत कर सकती है। वहीं चित्रांगदा सिंह को भी वह स्पॉटलाइट मिल सकती है जिसकी वे लंबे समय से हकदार हैं। इस नई जोड़ी और एक्शन-ड्रामा के मेल से उम्मीद है कि यह फिल्म आने वाले महीनों में चर्चा का बड़ा विषय बनने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम