न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Air India विमान हादसे में इस क्रिकेटर की भी हुई दर्दनाक मौत, जा रहे थे इंग्लैंड; टीम और प्रशंसकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

एयर इंडिया विमान हादसे में क्रिकेटर दीर्ध पटेल और पूर्व सीएम विजय रूपाणी की मौत, 275 की जान गई, टीम और क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Jun 2025 12:02:57

Air India विमान हादसे में इस क्रिकेटर की भी हुई दर्दनाक मौत, जा रहे थे इंग्लैंड; टीम और प्रशंसकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 (787-8 Boeing Dreamliner) एक भयावह हादसे का शिकार हो गई। उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद विमान तकनीकी खराबी के चलते संतुलन खो बैठा और तेज़ रफ्तार से बीजे मेडिकल कॉलेज ऐंड सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की इमारत पर जा गिरा। इस भीषण हादसे में प्लेन में सवार 241 यात्रियों सहित कुल 275 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। मरने वालों में एक होनहार युवा क्रिकेटर दीर्ध पटेल (Dirdh Patel Cricketer) भी शामिल थे, जो इंग्लैंड में अपने क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने के लिए रवाना हुए थे।

होनहार क्रिकेटर दीर्ध पटेल की असमय मृत्यु

अहमदाबाद विमान दुर्घटना में जान गंवाने वालों में 23 वर्षीय दीर्ध पटेल का नाम भी शामिल है, जो इंग्लैंड के लीड्स मॉडर्नियन क्रिकेट क्लब (Leeds Modernians Cricket Club) से जुड़े थे और वहां नियमित रूप से क्रिकेट खेला करते थे। दीर्ध ने हडर्सफ़ील्ड यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त की थी और हाल ही में इंग्लैंड में एक नई नौकरी भी शुरू की थी। वह वहां एक नई शुरुआत करने के लिए उत्साहित थे।

क्लब और क्रिकेट जगत में शोक की लहर

लीड्स क्रिकेट क्लब ने उनकी मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा, “हम दीर्ध की असामयिक मृत्यु से स्तब्ध हैं। क्लब के सभी सदस्यों की संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।” क्लब ने दीर्ध के सम्मान में अपने अगले मैच से पहले 1 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

परिवार में भी खेल भावना रही जीवंत

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, दीर्ध के बड़े भाई कृतिक पटेल भी पूल क्रिकेट क्लब के लिए खेल चुके हैं। ऐसे में जब यह खबर क्रिकेट बिरादरी में फैली, तो एरेडेल और व्हार्फडेल सीनियर क्रिकेट लीग के प्रवक्ताओं ने भी गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि दीर्ध, अपनी नौकरी सेट होने के बाद फिर से क्रिकेट के मैदान में उतरने की योजना बना रहे थे।

विमान में सवार थे पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी

इस दुर्घटना ने राजनीतिक गलियारों में भी दुख की लहर दौड़ा दी, क्योंकि इस फ्लाइट में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी मौजूद थे। वह अपने परिवार से मिलने इंग्लैंड जा रहे थे। हादसे में उनकी भी मृत्यु हो गई। 16 जून को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सोशल मीडिया पर इस दुर्घटना के कई हृदयविदारक वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे विमान इमारत से टकराते ही आग का भयावह गोला बन गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत