न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऋषि कपूर को बिना कपड़ों के देख शरमा गई थीं अरुणा ईरानी, एक्ट्रेस दो बार दे चुकी हैं ब्रेस्ट कैंसर को मात

साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉबी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की यह रोमांटिक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Jun 2025 12:38:04

2 News : ऋषि कपूर को बिना कपड़ों के देख शरमा गई थीं अरुणा ईरानी, एक्ट्रेस दो बार दे चुकी हैं ब्रेस्ट कैंसर को मात

साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉबी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की यह रोमांटिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। यह दिवंगत एक्टर व फिल्ममेकर राज कपूर के बेटे ऋषि की लीड एक्टर के रूप में पहली फिल्म थी, जबकि डिंपल ने भी इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें ऋषि ने एक बोल्ड सीन दिया था, जो काफी चर्चा में रहा था। इस सीन में ऋषि के साथ दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी भी थीं। अब इस फिल्म को लेकर अरुणा ने एक दिलचस्प बात बताई है।

अरुणा ने बताया कि शुरू में पहले उन्होंने शूट करने से मना कर दिया था क्योंकि उन्हें शर्म आ रही थी लेकिन फिर राज कपूर ने उन्हें मनाया। अरुणा ने लहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में उस सीन को याद करते हुए कहा कि मैंने तो पहले मना कर दिया था। ऋषि न्यूड आते हैं और टॉवल से अपने बालों को सुखाते हैं। उन्होंने वो शॉट दिया। मैंने राज जी से कहा कि मैं यह नहीं कर सकती। उन्होंने कहा वहां मत देखना ना, गलत चीजें मत देखो और सही चीजों को देखो। लास्ट में मैंने वो सीन कर ही दिया। बाद में जब हम दोनों किसी दूसरी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब ऋषि ने मुझसे पूछा था कि मैं अनकम्फर्टेबल क्यों हो रही थीं।

मैं ‘चिंटू जी’ के साथ रवि मल्होत्रा की फिल्म कर रही थी। उन्होंने कहा कि अरुणा जी मुझे आपसे एक बात पूछनी है। आपने सीन में काफी ऑब्जेक्शन किया, लेकिन नंगा तो मुझे होना था, आप क्यों ऑब्जेक्ट कर रहे थे। मैंने फिर उन्हें बताया कि मुझे शर्म आ रही थी। उन्होंने कहा कि मैं यही सोचकर परेशान हो रहा था कि आपको क्यों शर्म आ रही थी जब नंगा मैं था सीन में। मुझे लगा उनकी बात में पॉइंट तो था। वे सही थे। बता दें ऋषि और अरुणा ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। ऋषि का साल 2020 में 67 साल की उम्र में निधन हो गया था। दूसरी ओर 78 वर्षीय अरुणा अब कम ही फिल्मों में नजर आती हैं।

aruna irani,actress aruna irani,rishi kapoor,actor rishi kapoor,aruna rishi,bobby movie,aruna irani breast cancer

अरुणा ईरानी ने पहली बार ब्रेस्ट कैंसर का पता चलने पर नहीं कराई थी कीमोथेरेपी

अरुणा ईरानी ने अपने लंबे करिअर में 500 से भी ज्यादा फिल्मों और कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा है। अरुणा ने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उन्हें दो बार ब्रेस्ट कैंसर हो चुका है। अरुणा ने कहा कि ऐसे ही एक दिन शूटिंग कर रही थी, पता नहीं मुझे कैसे पता चला, पर मैंने कहा 'मुझे कुछ लग रहा है'।' जब मैं अस्पताल गई तो पता चला कि मुझे कैंसर है। सावधानी बरतते हुए मैंने तत्काल सर्जरी करवा ली। डॉक्टरों ने कीमोथेरेपी का सुझाव दिया, लेकिन मैंने इसे नकार दिया।

मुझे डर था बालों के झड़ने का और चेहरे की रंगत बिगड़ने का। डॉक्टर्स ने मुझे सलाह दी कि अगर मैं कीमोथेरेपी नहीं लूंगी तो एक दवा खानी होगी, जिस पर मैं राजी हो गईं। मार्च 2020 में जब पूरी दुनिया कोविड की दस्तक से घबराई हुई थी, उसी वक्त मेरे जीवन में कैंसर की वापसी हुई। इस बार मैंने अपने फैसले से पीछे नहीं हटने का फैसला किया और कीमोथेरेपी का सहारा लिया। मेरी ही गलती थी, क्योंकि पहले मैंने कीमोथेरेपी नहीं ली थी। इस बार मैंने उसे अपनाया। अब हालात बदल चुके थे। कीमोथेरेपी तकनीकी रूप से बेहतर हो चुकी थी, बाल थोड़े बहुत झड़ते थे लेकिन जल्दी वापस भी आ जाते थे। इस बार मैंने हर सलाह मानी, हर दर्द सहा और कैंसर को फिर से मात दी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी