न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंजन में गड़बड़ी, मुंबई जा रहा प्लेन कोलकाता में उतारा गया; एयर इंडिया की उड़ानों पर फिर संकट

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रहा एयर इंडिया विमान को इंजन में गड़बड़ी के चलते कोलकाता में उतारा गया, सभी यात्री सुरक्षित, यात्रा रद्द।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Jun 2025 9:01:38

इंजन में गड़बड़ी, मुंबई जा रहा प्लेन कोलकाता में उतारा गया; एयर इंडिया की उड़ानों पर फिर संकट

मुंबई आने वाला एक विमान अचानक कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। एयर इंडिया के सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रहे विमान के इंजन में तकनीकी गड़बड़ी के चलते यह एहतियातन कदम उठाया गया। अहमदाबाद हादसे के बाद से एयर इंडिया की फ्लाइट्स पर लगातार सवाल उठ रहे हैं और इस ताजा घटना ने यात्रियों की चिंता और बढ़ा दी है।

ताजा मामला एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट से जुड़ा है, जो अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से रवाना होकर मुंबई के लिए उड़ान पर थी। इस विमान के बाएं इंजन में खराबी की जानकारी मिलने के बाद फ्लाइट को बीच रास्ते में कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, इस फ्लाइट को तत्काल कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। विमान लैंड होते ही सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया और उन्हें एयरपोर्ट के टर्मिनल पर स्थानांतरित किया गया।

यह गड़बड़ी इतनी गंभीर मानी गई कि विमान की आगे की यात्रा को तुरंत रद्द करना पड़ा। बताया जा रहा है कि इंजन की तकनीकी खराबी के कारण इसने अगली उड़ान नहीं भरी और यात्रियों को वैकल्पिक फ्लाइट का इंतजार करना पड़ा।

फ्लाइट की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया निर्णय

मिली जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट AI180 सैन फ्रांसिस्को से मुंबई के लिए उड़ान भर रही थी। उड़ान के दौरान अचानक कुछ अनियमितता महसूस होने पर पायलट ने विमान को सोमवार देर रात करीब 12:45 बजे कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतारने का फैसला किया।

लैंडिंग के बाद हुई जांच में सामने आया कि विमान के बाएं इंजन में गंभीर तकनीकी खराबी है। इसके चलते मंगलवार सुबह लगभग 5:20 बजे इस फ्लाइट की यात्रा रद्द कर दी गई। यात्रियों को जानकारी देते हुए विमान के कप्तान ने बताया कि यात्रियों और क्रू की जानमाल की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया।

एक के बाद एक सामने आ रहे मामले

यह कोई पहली घटना नहीं है जब एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी समस्या आई हो। इससे एक दिन पहले एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान को, दिल्ली के लिए उड़ान भरने के एक घंटे के भीतर तकनीकी संदेह के चलते हांगकांग वापस लौटना पड़ा।

एयरलाइन द्वारा जारी बयान में कहा गया कि उड़ान संख्या AI315 को हांगकांग में सुरक्षित रूप से उतारा गया। वहीं, इसी सप्ताह ब्रिटिश एयरवेज की एक फ्लाइट को चेन्नई जाते समय तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते से लंदन वापस लौटना पड़ा।

16 जून को लुफ्तांसा की एक फ्लाइट को, जो जर्मनी से हैदराबाद आ रही थी, बम की धमकी के कारण वापस लौटना पड़ा। यह लगातार सामने आ रहे मामले वैश्विक स्तर पर एविएशन सेफ्टी पर सवाल उठा रहे हैं।

अहमदाबाद हादसा बना चेतावनी

गौरतलब है कि 12 जून को एक बड़ा हादसा सामने आया था, जब एयर इंडिया का एक विमान अहमदाबाद में उड़ान भरने के तुरंत बाद एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह विमान लंदन जा रहा था और उड़ान भरने के एक मिनट से भी कम समय में यह दुर्घटना हो गई। इस भयानक हादसे में विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई थी, जिससे पूरे देश में शोक और चिंता की लहर दौड़ गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत