न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल में दर्दनाक हादसा, 200 मीटर खाई में गिरी बस, राहत-बचाव कार्य जारी

हिमाचल के मंडी में बस 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, 25 लोग घायल, राहत-बचाव कार्य जारी, बारिश के चलते रेस्क्यू में दिक्कतें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Jun 2025 11:53:44

हिमाचल में दर्दनाक हादसा, 200 मीटर खाई में गिरी बस, राहत-बचाव कार्य जारी

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आज सुबह दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। सरकाघाट उपमंडल के पटड़ीघाट क्षेत्र में एक निजी बस के गहरी खाई में गिर जाने से अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा ढलवान से कलखर संपर्क मार्ग पर हुआ, जब एक निजी बस अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा समाई। हादसा सुबह करीब 8 बजे पेश आया, जब लोग अपने दैनिक काम के लिए घरों से निकल रहे थे।

घटनास्थल पर गूंजीं चीखें, मची अफरा-तफरी

बस जैसे ही खाई में गिरी, आसपास के इलाकों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि हादसे की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी, जिससे ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े।

हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल, घायलों की हालत नाजुक

डीएसपी सरकाघाट श्री संजीव गौतम अपनी टीम के साथ त्वरित गति से मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि यह निजी बस जाहू से मंडी रूट की ओर जा रही थी। पटड़ीघाट क्षेत्र के पास बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे। इनमें कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोग बने देवदूत, लगातार बचाव कार्य में जुटे

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत सहायता के लिए पहुंचे और घायलों को खाई से बाहर निकालने में मदद करने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि भारी बारिश और कीचड़ के बावजूद उन्होंने बिना रुके घायलों को सड़क तक पहुंचाया। इस दौरान राहत कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

बस के नीचे दबे हो सकते हैं यात्री, क्रेन बुलाई गई

प्रशासन ने संभावना जताई है कि कुछ यात्री बस के नीचे दबे हो सकते हैं, जिसके चलते मौके पर भारी क्रेन मंगवाई गई है। डीएसपी संजीव गौतम ने कहा, “हादसे में 20 से 25 लोगों के घायल होने की सूचना है। करीब 2 से 3 लोग बस के नीचे दबे हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस, स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण मिलकर काम कर रहे हैं।”

खराब मौसम बना चुनौती, लेकिन हौसले बुलंद

बारिश के कारण राहत कार्य में बाधा जरूर आ रही है, लेकिन स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों की तत्परता से राहत कार्य तेजी से चल रहा है। जिला प्रशासन ने अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया है और घायलों की देखभाल के लिए अतिरिक्त चिकित्सा टीम तैनात कर दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर
प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
अंजलि आनंद के लग्जरी बैग्स देख फराह खान ने कहा- ‘दो कारें बेचनी पड़ेंगी’, एक्ट्रेस ने बताया काम न मिलने का दर्द
अंजलि आनंद के लग्जरी बैग्स देख फराह खान ने कहा- ‘दो कारें बेचनी पड़ेंगी’, एक्ट्रेस ने बताया काम न मिलने का दर्द
‘द वन’ की रिलीज के बीच ‘द पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट, ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन
‘द वन’ की रिलीज के बीच ‘द पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट, ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
महाराष्ट्र के 265 तालुकों में सूखे का ऐलान, CM फडणवीस ने किसानों को दी कई राहत, कर्ज-बिजली बिल पर भी फैसला
महाराष्ट्र के 265 तालुकों में सूखे का ऐलान, CM फडणवीस ने किसानों को दी कई राहत, कर्ज-बिजली बिल पर भी फैसला
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद