न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑनलाइन सट्टेबाज़ी ऐप के प्रमोशन ने बढ़ाई मुश्किलें, युवराज, हरभजन और सुरेश रैना से ED ने की पूछताछ

पूर्व क्रिकेटर्स युवराज, हरभजन और रैना से ED ने सट्टा ऐप 1XBET के प्रचार को लेकर पूछताछ की, उर्वशी रौतेला और सोनू सूद भी जांच के घेरे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Jun 2025 2:00:00

ऑनलाइन सट्टेबाज़ी ऐप के प्रमोशन ने बढ़ाई मुश्किलें, युवराज, हरभजन और सुरेश रैना से  ED ने की पूछताछ

टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने वाले दिग्गज और चहेते क्रिकेटर युवराज सिंह, हरभजन सिंह और सुरेश रैना इन दिनों बड़ी मुश्किल में फंसते नज़र आ रहे हैं। दरअसल प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने इन तीनों पूर्व क्रिकेटरों से विस्तृत पूछताछ की है। यह पूछताछ ऑनलाइन जुए और सट्टेबाज़ी से जुड़े एक गंभीर मामले में की गई है। इन तीनों के अलावा ग्लैमरस एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला से भी पूछताछ की गई है। इन सभी पर आरोप है कि उन्होंने 1XBET जैसे प्रतिबंधित सट्टा एप्स के लिए विज्ञापन किया और प्रचार-प्रसार में हिस्सा लिया।
क्यों हुई युवराज, हरभजन, रैना से पूछताछ?

NDTV प्रॉफिट की रिपोर्ट के अनुसार, 1xBet जैसे अवैध और बैन किए गए ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म्स के प्रचार में संलिप्त होने के चलते इन हस्तियों से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि ये प्लेटफॉर्म फर्जी ‘प्रतिनिधि नामों’ और गुमराह करने वाले वेब लिंक, QR कोड्स का इस्तेमाल कर रहे थे, जो यूज़र्स को सीधे गैरकानूनी सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स पर रीडायरेक्ट कर देते थे। ये भारतीय कानूनों का गंभीर उल्लंघन है। ED ने बताया कि ये एप खुद को "स्किल-बेस्ड गेमिंग" कहकर पेश करते थे, जबकि इनके अंदर रिग्ड एल्गोरिद्म का इस्तेमाल हो रहा था, जो असल में जुए की श्रेणी में आता है। युवराज सिंह, हरभजन सिंह और सुरेश रैना पर इसी प्लेटफॉर्म के प्रचार में शामिल होने का आरोप है, जिसके बाद उनसे पूछताछ की गई।

उर्वशी रौतेला और सोनू सूद का नाम भी जांच के घेरे में!

रिपोर्ट्स के मुताबिक जब युवराज सिंह और सुरेश रैना से जुड़े लोगों से इस विषय पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। केवल ये तीन क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड से जुड़े नामचीन सितारे भी इस जांच के घेरे में हैं। सोनू सूद और उर्वशी रौतेला का नाम भी प्रमुख रूप से सामने आया है। इसके अलावा विज्ञापन एजेंसियां और अन्य संस्थान भी इस छानबीन में शामिल किए गए हैं। माना जा रहा है कि 1XBET कंपनी ने भारत में अपने विज्ञापनों और प्रमोशन पर 50 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं, जिसके चलते कई बड़ी हस्तियां इसमें उलझ गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत