न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB 17 फेम एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा के पिता का निधन, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, कजिन सिस्टर ने जताया दुख

‘बिग बॉस 17’ फेम एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा (34) और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मनारा के पिता रमन राय हांडा ने 72 साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Jun 2025 11:35:27

BB 17 फेम एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा के पिता का निधन, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, कजिन सिस्टर ने जताया दुख

‘बिग बॉस 17’ फेम एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा (34) और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मनारा के पिता रमन राय हांडा ने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। मनारा पिता की मौत से टूट गई हैं। हांडा ने सोमवार (16 जून) को अंतिम सांस ली। हांडा एक नामी वकील थे जो दिल्ली हाईकोर्ट में काम करते थे। इस खबर से मनारा के करीबी रिश्तेदार और उनके दोस्त सदमे में हैं। हालांकि उनके निधन का असली कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन वो लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। मनारा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर पिता के निधन की जानकारी दी।

मनारा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “बहुत गहरे दुख और उदासी के साथ हम सूचित करते हैं कि 16 जून 2025 को हमारे प्यारे पिता का स्वर्गवास हो गया। वे हमारे परिवार का मजबूत स्तंभ थे। 18 जून 2025 को मुंबई के अंधेरी वेस्ट में अंबोली स्थित क्रीमेटोरिअम ग्राउंड में उनका अंतिम संस्कार होगा।” मनारा की एक और कजिन सिस्टर एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने भी निधन पर दुख जताया है।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान मीरा ने इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए इस खबर पर दुख व्यक्त किया। मीरा ने कहा कि मुझे ये पता था कि अंकल बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन ये नहीं पता था कि ऐसा कुछ हो जाएगा। पहले तो वो ठीक थे लेकिन असल में क्या हुआ ये मुझे नहीं पता। लेकिन ये बेहद दुखद है। हमारी फैमिली एक-दूसरे से काफी क्लोज थी। माता-पिता को खोना वाकई बेहद दुखद होता है। उनकी बेटियों मन्नारा और मिताली का बॉन्ड उनसे काफी स्ट्रॉन्ग था। हमारा परिवार इस खबर से काफी दुखी है।

mannara chopra,actress mannara chopra,mannara father death,raman rai handa,priyanka chopra,parineeti chopra,meera chopra

मनारा ने साल 2014 में इस फिल्म से की थी एक्टिंग की दुनिया में एंट्री

बता दें कि मनारा का असली नाम बार्बी हांडा है। उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखने पर अपना नाम बदल लिया था। मनारा दिग्गज एक्ट्रेस प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की कजिन सिस्टर हैं। मनारा की मां कामिनी चोपड़ा, प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा की बहन हैं। जब मनारा ‘बिग बॉस’ में शिरकत कर रही थीं तब प्रियंका ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनका खुलकर सपोर्ट किया था। मनारा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2014 में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘जिद’ से अपने करिअर की शुरुआत की थी।

मनारा हिंदी के साथ तेलुगु, कन्नड़, तमिल, पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने रियलिटी कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 2’ में भी हिस्सा लिया, लेकिन बीच में ही शो छोड़ दिया। उन्हें अब ‘ओही चन्न ओही रातां’ नाम की पंजाबी फिल्म में देखा जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी