शेर, चीता जैसे बड़े जानवरों को शिकार करने का वीडियो तो आपने कई देखे होंगे लेकिन आज हम आपके लिए कोमोडो ड्रैगन छिपकली (Komodo dragon) का एक ऐसा वीडियो लेकर आए है जिसमें वह एक बंदर का शिकार कर रही है। वीडियो में देख सकते हैं कि ड्रैगन छिपकली ने अपने मुंह में बंदर की गर्दन को दबोचा हुआ है। बेचारा बंदर छटपटा रहा है और ड्रैगन के चंगुल से खुद को छुड़ाने की हर संभव कोशिश कर रहा है। पर ड्रैगन के मजबूत पकड़ के सामने बंदर लाचार दिख रहा है और वो अंत में तड़पते हुए दम तोड़ देता है। शिकार का यह वीडियो देख किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।














