न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक ब्लॉकबस्टर... हाथ में आई 70 फिल्में, 5 फिल्मों की शूटिंग एक साथ, बॉलीवुड में ऐसा दौर सिर्फ गोविंदा के लिए आया

यह वह दौर था जब मिथुन चक्रवर्ती की डिस्को स्टाइल दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही थी। लेकिन निर्माता पहलाज निहलानी की झूठा इल्जाम से सिनेमाई क्षितिज पर चमकने वाले गोविन्दा ने अपने स्ट्रीट डांस से उन दर्शकों को अपना दीवाना बनाया जो दिन भर की मेहनत के बाद अपनी थकान दूर करने के लिए सिनेमाघर का सहारा लेते थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 17 Jun 2025 6:49:05

एक ब्लॉकबस्टर... हाथ में आई 70 फिल्में, 5 फिल्मों की शूटिंग एक साथ, बॉलीवुड में ऐसा दौर सिर्फ गोविंदा के लिए आया

90 के दशक में बॉलीवुड का मतलब सिर्फ फिल्मों और स्टार्स से नहीं, बल्कि एक चमकते हुए युग से था। और उस युग का सबसे चमकदार सितारा थे गोविंदा। एक ऐसा नाम जिसे दर्शकों ने अभिनय, कॉमेडी और डांस के हर रंग में सर आंखों पर बिठाया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी आया जब गोविंदा के पास एक-दो नहीं बल्कि 70 फिल्में थीं? और उन्होंने एक दिन में पांच-पांच फिल्मों की शूटिंग की थी? इस किस्से को जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

जब गोविंदा थे सबकी पहली पसंद

वर्ष 1986 हिन्दी सिमा का ऐसा स्वर्णिम वर्ष रहा जिसने हिन्दी सिनेमा को एक ऐसा अभिनेता दिया जिसने अपनी डांसिंग स्टाइल से हिन्दी सिनेमा को एक नई पहचान दी। यह वह दौर था जब मिथुन चक्रवर्ती की डिस्को स्टाइल दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही थी। लेकिन निर्माता पहलाज निहलानी की झूठा इल्जाम से सिनेमाई क्षितिज पर चमकने वाले गोविन्दा ने अपने स्ट्रीट डांस से उन दर्शकों को अपना दीवाना बनाया जो दिन भर की मेहनत के बाद अपनी थकान दूर करने के लिए सिनेमाघर का सहारा लेते थे। गोविन्दा ने उन युवाओं को मनोरंजन का वो तोहफा दिया जो उन्हें अरसे से कोई दूसरा नहीं दे सका था।

चाचा की फिल्म से शुरू किया करियर

यह सही है कि 28 फरवरी 1986 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई झूठा इल्जाम गोविन्दा की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म रही, वहीं उनकी दूसरी प्रदर्शित फिल्म लव 86 भी कामयाब हुई थी। लेकिन बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि हिन्दी फिल्मों में गोविन्दा को लाने का श्रेय उनके चाचा आनन्द को जाता है, जिन्होंने गोविन्दा को लेकर 1985 में तनबदन नामक फिल्म की घोषणा की थी। इस फिल्म में उनके साथ खुशबू नायिका के तौर पर नजर आई थीं। हालांकि यह फिल्म भी 1986 में प्रदर्शित हुई थी, लेकिन उससे पहले गोविन्दा की इल्जाम और लव 86 दर्शकों के सामने आ चुकी थीं। अगर आप अब भी इन दोनों फिल्मों की नामावली देखेंगे तो उसमें गोविन्दा का नाम इंट्रोड्यूस के तौर पर नहीं है। तनबदन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सकी थी। गोविन्दा ने सबसे पहले फिल्म लव 86 के लिए शूटिंग शुरू की थी।

शुरूआती सफलता के बाद गोविन्दा की कुछ और फिल्में लगातार सफल हुई जिससे उनका स्टारम बढ़ गया था। गोविंदा का स्टारडम इस कदर बढ़ चुका था कि निर्माता-निर्देशक लाइन लगाकर उन्हें साइन करना चाहते थे। ‘इल्जाम’ से करियर शुरू करने वाले इस एक्टर ने जब ‘राजा बाबू’, ‘कुली नंबर 1’ और ‘हीरो नंबर 1’ जैसी हिट फिल्में दीं, तो उनके पास फिल्मों की भरमार हो गई। अपने एक इंटरव्यू में गोविंदा ने खुलासा किया था कि एक समय पर उनके पास 70 फिल्में थीं। यह संख्या आज के लिहाज़ से भी चौंकाने वाली है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वाकई उनके पास 50-60 फिल्में हैं, तो उन्होंने बिना हिचक कहा, "जी हां, मेरे पास 70 फिल्में थीं बीच में।" उनका यह जवाब बताता है कि वह कितने बड़े सुपरस्टार थे और फिल्म इंडस्ट्री उन्हें लेकर कितनी दीवानी थी।

एक दिन में करते थे 5 फिल्मों की शूटिंग

इतनी फिल्मों के साथ कैसे निभाते थे डेट्स का तालमेल? गोविंदा ने बताया कि कुछ फिल्में अपने आप बंद हो गईं, तो कुछ छोड़नी पड़ीं क्योंकि समय नहीं मिल रहा था। लेकिन कई फिल्मों के शूट वह एक ही दिन में निपटाते थे। उन्होंने कहा, "ये सिचुएशन पर डिपेंड करता है। कभी दो कर लेता हूं, कभी तीन, कभी चार, तो कभी एक दिन में पांच फिल्में भी शूट करता हूं।"

आज के समय में जहां एक स्टार एक साल में एक या दो फिल्में करता है, वहीं गोविंदा अपने जमाने में एक ही दिन में 5 प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन जाते थे।

गोविंदा की खासियत: हर रोल में जान फूंक देना

गोविंदा का शेड्यूल जितना बिजी था, उतना ही दमदार था उनका परफॉर्मेंस। उन्होंने कभी दर्शकों को यह महसूस नहीं होने दिया कि वह थक गए हैं या दोहराव कर रहे हैं। चाहे कॉमेडी हो या इमोशन, एक्शन हो या डांस—गोविंदा हर किरदार को पूरी शिद्दत से निभाते थे।

उनके करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हैं: ‘कुली नंबर 1’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘राजा बाबू’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘जोड़ी नंबर 1’, ‘दूल्हे राजा’, ‘भागम भाग’ ‘पार्टनर’ शामिल हैं।

सिर्फ एक्टर नहीं, एक फिनोमेना थे गोविंदा

गोविंदा सिर्फ एक फिल्म स्टार नहीं, बल्कि एक ‘फिनोमेना’ थे—जो अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में उतरते थे और अपने वर्कहॉलिक रवैये से फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बनते थे। उनका टाइम मैनेजमेंट, ऊर्जा और अभिनय में लगातार नई छवियां रचते रहने की काबिलियत उन्हें 90 के दशक का सबसे चहेता सितारा बनाती है।

जब आज के दौर में एक सुपरस्टार के पास तीन-चार फिल्में होती हैं और वह भी कुछ सालों में पूरी होती हैं, तब गोविंदा जैसे अभिनेता का एक ही समय में 70 फिल्मों में काम करना, एक दिन में 5 फिल्मों की शूटिंग करना और फिर भी हिट पर हिट देना—यह किसी करिश्मे से कम नहीं। गोविंदा आज भले ही फिल्मों से थोड़ा दूर हों, लेकिन उनकी यह मेहनत और प्रतिभा उन्हें हिंदी सिनेमा के इतिहास में हमेशा के लिए अमर बना चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ