न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी के 850 पदों पर भर्ती, 19 जून से भर सकेंगे ऑनलाइन फॉर्म

जयपुर। राजस्थान में लंबे समय बाद ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। राज्य सरकार ने इस बहुप्रतीक्षित भर्ती की जिम्मेदारी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) को सौंपी है। बोर्ड ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी, जिसमें कुल 850 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 17 Jun 2025 10:18:14

राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी के 850 पदों पर भर्ती, 19 जून से भर सकेंगे ऑनलाइन फॉर्म

जयपुर। राजस्थान में लंबे समय बाद ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। राज्य सरकार ने इस बहुप्रतीक्षित भर्ती की जिम्मेदारी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) को सौंपी है। बोर्ड ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी, जिसमें कुल 850 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 19 जून से 18 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त 2025 को प्रस्तावित है।

850 पदों पर होगी भर्ती, टीएसपी और नॉन-टीएसपी क्षेत्र में वर्गीकरण


राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस भर्ती में नॉन-टीएसपी क्षेत्र के लिए 683 और टीएसपी क्षेत्र के लिए 167 पदों को शामिल किया है। यह सभी पद पंचायती राज विभाग के अंतर्गत ग्राम विकास अधिकारी (Village Development Officer) के हैं। बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने बताया कि विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के बाद यह विज्ञप्ति जारी की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन? पात्रता और आयु सीमा

इस भर्ती में वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो समान पात्रता परीक्षा (CET-Graduation Level) में सफल हो चुके हैं। आवेदन के लिए एसएसओ आईडी के माध्यम से वन टाइम रजिस्ट्रेशन आवश्यक होगा।

आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

विशेष छूट: चूंकि इस भर्ती का आयोजन तीन वर्षों से नहीं हुआ है, इसलिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन की तिथि और चेतावनी

ऑनलाइन आवेदन 19 जून से शुरू होकर 18 जुलाई को समाप्त होंगे। अंतिम तिथि के बाद आवेदन का लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि आवेदन करते समय किसी भी तरह की फोटो हेराफेरी, जैसे एक से अधिक फोटो को मिलाकर अपलोड करना, गंभीर अपराध माना जाएगा और उस अभ्यर्थी के खिलाफ न केवल आवेदन रद्द किया जाएगा बल्कि कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

परीक्षा तिथि, पाठ्यक्रम और आरक्षण नियम

ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 31 अगस्त 2025 को प्रस्तावित है। परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम और स्कीम विज्ञप्ति में उल्लेखित किया गया है, जिसे उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया में राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अति पिछड़ा वर्ग (MBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ प्रदान किया जाएगा।

राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी की यह भर्ती उन हजारों बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो सरकारी सेवा में जाना चाहते हैं। पिछले तीन वर्षों से रुकी इस प्रक्रिया की शुरुआत अब हो रही है, जिससे प्रतियोगी परीक्षार्थियों में खासा उत्साह है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे विज्ञप्ति को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समयसीमा में अपने आवेदन पूरा करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका