न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘हेरा फेरी 3’ मूवी को लेकर बोले अक्षय कुमार, उम्मीद है…, इस एक्टर ने मुंबई में खरीदा 10 करोड़ का फ्लैट

कॉमेडी मूवी ‘हेरा फेरी’ के पहले दोनों पार्ट सुपरहिट रहे। इन पर दर्शकों ने भरपूर प्यार लुटाया। इनमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Jun 2025 8:32:13

2 News : ‘हेरा फेरी 3’ मूवी को लेकर बोले अक्षय कुमार, उम्मीद है…, इस एक्टर ने मुंबई में खरीदा 10 करोड़ का फ्लैट

कॉमेडी मूवी ‘हेरा फेरी’ के पहले दोनों पार्ट सुपरहिट रहे। इन पर दर्शकों ने भरपूर प्यार लुटाया। इनमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी ने जबरदस्त रंग जमाया। इन दिनों ‘हेरा फेरी 3’ के चर्चे हो रहे हैं। इसकी शूटिंग भी शुरू हो गई, लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ जिससे फैंस का दिल टूट गया। परेश ने फिल्म छोड़ दी, जिससे फैंस के साथ मेकर्स भी चौंक गए। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षय ने इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी और फिल्म के को लेकर अपनी उम्मीद जताई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।

पिंकविला के साथ बातचीत के दौरान अक्षय से ‘हेरा फेरी 3’ की प्रोग्रेस के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हो रहा है वह आपके सामने हो रहा है। मैं अपनी उंगलियां क्रॉस कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। मुझे इसका यकीन है। गौरतलब है कि परेश के फिल्म छोड़ने की कंफर्मेशन के बाद अक्षय के प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स ने उनके अचानक और कथित रूप से अनुचित तरीके से बाहर निकलने पर कानूनी नोटिस भेजा, जिसमें 25 करोड़ रुपए के हर्जाने का दावा किया गया। इसके बाद परेश ने इसका जवाब भी भेजा है।

विवाद बढ़ने पर परेश ने फिल्म की साइनिंग अमाउंट 11 लाख रुपए 5 प्रतिशत ब्याज के साथ लौटा दी। विवाद इसलिए भी हुआ क्योंकि परेश ने मेकर्स से फिल्म छोड़ने की बात करने से पहले मीडिया में इसकी अनाउंसमेंट कर दी थी। परेश ने हाल ही लीगल नोटिस को लेकर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने बताया कि उनके वकील अमीत नाइक ने कानूनी जवाब भेज दिया है। परेश ने कहा कि जवाब पढ़ने के बाद मामला शांत हो जाएगा।

अब अक्षय ने आश्वासन दिया कि एक बार परेश के जवाब को रिव्यू कर लिया जाए, इसके बाद हम सभी मुद्दों को बैठकर सुलझाने की कोशिश करेंगे। इससे पहले अक्षय ने 'हाउसफुल 5' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में परेश का बचाव किया था। अक्षय ने कहा था कि मैं उनके साथ 32 साल से काम कर रहा हूं। वो बहुत शानदार एक्टर हैं। मैं उनसे काफी कुछ सीखता हूं। उनके बारे में कुछ गलत बातें नहीं होनी चाहिए।

Akshay Kumar,actor akshay kumar,paresh rawal,actor paresh rawal,akshay paresh,hera pheri 3 movie,jaideep ahlawat,actor jaideep ahlawat,jyoti hooda,jaideep flat mumbai

जयदीप अहलावत और ज्योति हुड्डा ने दो महीने पहले भी इसी प्रोजेक्ट में खरीदा था फ्लैट

एक्टर जयदीप अहलावत और उनकी पत्नी ज्योति हुड्डा ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में 10 करोड़ रुपए का एक और फ्लैट खरीदा है। यह जानकारी रियल एस्टेट डेटा फर्म स्क्वायर यार्ड्स ने दी है। खास बात यह है कि इस फ्लैट को खरीदने से 2 महीने पहले कपल ने इसी प्रोजेक्ट में एक और फ्लैट खरीदा था। जयदीप और ज्योति ने मई में ‘पूर्णा अपार्टमेंट्स’ नामक प्रोजेक्ट में पहला फ्लैट खरीदा था। अब उन्होंने दूसरा फ्लैट उसी प्रोजेक्ट में लेकिन अलग मंजिल पर खरीदा है।

दोनों फ्लैट का साइज और डिजाइन लगभग एक जैसा है। 13 जून को रजिस्टर्ड इस डील के अनुसार नए फ्लैट का कारपेट एरिया 1950 वर्ग फुट (करीब 181 वर्ग मीटर) है, जबकि बिल्ट-अप एरिया 2341 वर्ग फुट (करीब 217 वर्ग मीटर) है। इस सौदे में दो कार पार्किंग की जगह भी शामिल है। फ्लैट खरीदने पर कपल ने 60 लाख रुपए की स्टाम्प ड्यूटी और 30000 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क भी चुकाया है।

काम के मोर्चे पर बात करें तो जयदीप को पिछली बार कुछ समय पहले ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'ज्वेल थीफ' में देखा गया था, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान नजर आए थे। फिल्म में निकिता दत्ता और कुणाल कपूर भी थे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। वैसे जयदीप को लोगों के बीच पहचान वेब सीरीज 'पाताल लोक' से मिली। इसमें उन्होंने 'हाथीराम' का किरदार निभाया था। जयदीप ने 'बार्ड ऑफ ब्लड' से वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ