भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी नई-नई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। उनकी हर एक पोस्ट को फैंस न सिर्फ लाइक करते हैं बल्कि शेयर भी करते हैं, जिससे उनकी फोटोज अक्सर वायरल हो जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। इस बार मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिनपर हर किसी की नजर ठहर जाए। यकीन मानिए, इन तस्वीरों को देखकर वो लोग भी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे जो खुद को उनका फैन नहीं मानते।
‘जुड़वा जाल’ वेब सीरीज के प्रमोशन में बिजी हैं मोनालिसा
दरअसल, मोनालिसा इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ”जुड़वा जाल” के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिसमें वो लीड रोल निभा रही हैं। यही कारण है कि उनका हर सोशल मीडिया पोस्ट इस सीरीज के प्रमोशनल अभियान का हिस्सा बन चुका है। इस सीरीज में उनका बोल्ड और दमदार अवतार देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को जरूर प्रभावित करेगा।














