न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘हीरामंडी’ के बाद अदिति को नहीं मिला कोई प्रोजेक्ट, जिम से बाहर आतीं एक्ट्रेस ने पैपराजी को फटकारा, वीडियो…

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी कई सालों से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। अदिति ने दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Jun 2025 7:51:13

2 News : ‘हीरामंडी’ के बाद अदिति को नहीं मिला कोई प्रोजेक्ट, जिम से बाहर आतीं एक्ट्रेस ने पैपराजी को फटकारा, वीडियो…

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी कई सालों से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। अदिति ने दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ में अपनी दमदार एक्टिंग से खूब लोकप्रियता बटोरी थी। पिछले साल मई में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए इस शो में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा सहित कई बड़े कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया था। अदिति का गजगामिनी वॉक तो इतना वायरल हुआ कि हर कोई इस पर रील बनाने लगा था। अब अदिति ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि ‘हीरामंडी’ की सफलता के बावजूद उन्हें काम नहीं मिला और वे अभी भी एक नई फिल्म या शो साइन करने का इंतजार कर रही हैं।

अदिति ने लिली सिंह के साथ बातचीत में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में महिलाओं के सामने आने वाली लगातार चुनौतियों पर बात की। लिली ने कहा कि जब वुमन सेंट्रिक कहानियां सफल होती हैं, तो उन्हें अक्सर एक्सेप्शन के बजाय नॉर्म के रूप में माना जाता है। इस पर अदिति ने कहा कि हां, ऐसा ही है, आप बिल्कुल सही हैं। उदाहरण के लिए, ‘हीरामंडी’ के बाद, यह वंडरफुल था। मुझे बहुत प्यार, बहुत तारीफ मिली। बहुत कुछ। क्या मैंने अपना अगला शो/फिल्म साइन कर लिया है? नहीं, मैंने नहीं किया है। मैं अभी भी इंतजार कर रही हूं।

मुझे इससे बहुत कुछ मिला लेकिन हां, मैं अभी भी इंतजार कर रही हूं। अदिति ने पिछले साल दिए इंटरव्यू में भी कहा था कि ‘हीरामंडी’ के बाद से वो काम के लिए मोहताज हैं। उन्हें किसी मेकर ने कोई रोल ऑफर नहीं किया है। इस लेवल पर, इस बजट के साथ दोबारा सीरीज बनना मुश्किल है। अदिति ने साल 2006 में आई फिल्म ‘दिल्ली 6’ के साथ डेब्यू किया था। अदिति ने ‘रॉकस्टार’, ‘खूबसूरत’ जैसी फिल्मों में भी सपोर्टिंग रोल अदा किया था। इन फिल्मों में अदिति का स्क्रीन स्पेस बहुत कम था। साल 2011 में आई फिल्म ‘ये साली जिंदगी में’ अदिति पहली बार लीड रोल में नजर आई थीं। इसके बाद उन्हें ‘लंदन पेरिस न्यूयॉर्क’, ‘मर्डर 3’, ‘बॉस’, ‘गुड्डू रंगीला’, ‘वजीर’ जैसी फिल्मों में देखा गया।

सामंथा रुथ प्रभु को घेरकर फोटो क्लिक करने की कोशिश कर रहे थे पैपराजी

साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई में जिम से बाहर निकलते समय कुछ परेशान देखा गया। मंगलवार को जिम से वर्कआउट कर बाहर आती सामंथा को जैसे ही पैपराजी ने घेर लिया और फोटो क्लिक करने की कोशिश की तो एक्ट्रेस गुस्से में आगबबूला हो गईं और नाराजगी जताते हुए उन्हें फटकार लगा दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सामंथा वाइन कलर की जिम ड्रेस में दिख रही हैं और फोन पर किसी से बातचीत कर रही हैं।

जैसे ही वह जिम के बाहर निकलीं, पैपराजी ने गुड मॉर्निंग कहा और तस्वीरें लेने लगे। इस पर सामंथा ने तुरंत कहा, ‘स्टॉप इट गाइज!’ और तेजी से अपनी कार की ओर बढ़ गईं। एक और वीडियो में सामंथा अपनी कार खोजते हुए नजर आईं और पैपराजी लगातार तस्वीरें और वीडियो लेने की कोशिश करते हैं। इस पर वह कहती हैं, ‘सॉरी गाइज’ और खुद को कैमरों से बचाते हुए अंदर लौट गईं। काम को लेकर बात करें तो सामंथा ‘रक्त ब्रह्माण्ड द ब्लडी किंगडम’ में दिखाई देंगी।

इस वेब सीरीज का निर्देशन राज निदिमोरु, कृष्णा डीके करेंगे। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें जयदीप अहलावत, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल और वामिका गब्बी नजर आएंगी। सामंथा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी साल 2017 में साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्य के साथ हुई थी। साल 2021 में उनका तलाक हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ