न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुंवारे लड़कों के देवता है मारवाड़ के इलोजी महाराज, होलिका से इनका गहरा रिश्ता, होली से एक दिन पहले निकाली जाती इनकी बारात

राजस्थान की कला संस्कृति की पहचान विदेशों तक है। जब भी राजस्थान की बात है तो यहां की शौर्य गाथाएं सुन कर यहां के लोगों का सीना चौड़ा हो जाता है। यहां कई ऐसे लोक देवता है जिनकी कथा और चमत्कार लोगों की जुबां पर चढ़े हुए है।

Posts by : Karishma | Updated on: Wed, 20 Mar 2024 1:18:29

कुंवारे लड़कों के देवता है मारवाड़ के इलोजी महाराज, होलिका से इनका गहरा रिश्ता, होली से एक दिन पहले निकाली जाती इनकी बारात

राजस्थान की कला संस्कृति की पहचान विदेशों तक है। जब भी राजस्थान की बात है तो यहां की शौर्य गाथाएं सुन कर यहां के लोगों का सीना चौड़ा हो जाता है। यहां कई ऐसे लोक देवता है जिनकी कथा और चमत्कार लोगों की जुबां पर चढ़े हुए है। ऐसे ही एक लोकदेवता ओर भी है जिन्हें कुंवारों का देवता भी कहा जाता है। होली का पर्व इस लोकदेवता के जिक्र के बिना अधूरा है। आज भी इनकी अधूरी प्रेम-कहानी के किस्से लोगों के बीच मशहूर है। जी हां हम बात कर रहे है होलिका के प्रेमी इलोजी महाराज की जिनकी खासतौर पर कुंवारे लड़के और महिलाएं पूजा-अर्चना करती है।

दूल्हे के रूप में होती है पूजा

राजस्थान में होली के मौके पर इलोजी महाराज की एक दूल्हा देवता के रूप में पूजा की जाती है। इलोजी उस समय के श्रेष्ठ योद्धा और रंग रूप के धनी थी। उन्हें युद्ध में कोई नहीं हरा सकता था। दूल्हे के वेश वाले इस देवता की प्रतिमाएं कई गांवों व नगरों के चौराहों पर देखी जा सकती हैं। इसकी पूजा ज्यादातर महिलाएं और कुंवारे लड़के करते है। मान्यता है कि इस देवता की पूजा करने से कुंवारों की शादी हो जाती है नि:सन्तान महिलाओं को सन्तान की प्राप्ति होती है।

eloji devta marwar rajasthan,holi celebration,rajasthani traditions,cultural significance,festive rituals,local customs,marwar region,religious festivities,community gatherings,colorful celebrations

कौन थे इलोजी महाराज

राजस्थान में लोक गाथाओं के अनुसार मारवाड़ के लोक देवता और राजकुमार इलोजी थे। जिनकी शादी हिरण्यकश्यप की बहन होलिका से होने वाली थी लेकिन शादी वाले दिन ही होलिका प्रहलाद को जलाने के प्रयास में खुद ही जल मरी। अपनी भावी पत्नी की मृत्यु के शोक में दूल्हा बने राजकुमार इलोजी ने अपने तन पर धूल-राख मल ली और आजीवन कुंवारें ही रहे।

साफा और कलंगी रहती है बंधी

वहीं होलिका से प्यार करने और शादी करने वाले इलोजी का प्रेम शादी से पहले ही अमर हो गया। इलोजी ने फिर होलिका की याद में कभी शादी नहीं की। इतना ही नहीं इलोजी आज भी दूल्हे के पहनावे में ही पाए जाते हैं। उनके कई मंदिरों में उनकी मूर्ती में गले में फूलों का हार डला रहता है। चमकीली आंखों वाले इलोजी के सिर पर साफा बंधा रहता है जिसमें कलंगी जरूर लगी होती है। इलोजी के हाथ-पैर भी कंगनों से भरे रहते हैं।

eloji devta marwar rajasthan,holi celebration,rajasthani traditions,cultural significance,festive rituals,local customs,marwar region,religious festivities,community gatherings,colorful celebrations

यह है मान्यता

राजस्थान में इलोजी महाराज को सम्मान की दृष्टी से देखा जाता है। मान्यता है कि अगर किसी की शादी नहीं होती है तो वह एक वर्ष तक इलोजी देवता की मूर्ति की परिक्रम करे तो उसका विवाह जल्दी होता है। वहीँ जिन महिलाओं को संतान नहीं होती है वे भी इनकी पूजा-अर्चना करती है। यहां नई नवेली शादी वाले जोड़े भी पूजा-अर्चना के लिए जाते हैं। मान्यता यह भी है कि हर महिला पर पहला हक इलोजी देव का होता है।

एक दिन पहले निकाली जाती है इलोजी की बारात

राजस्थान में लोकदेवता इलोजी की अलग-अलग जगह अलग तरीके से पूजा अर्चना की जाती है। जैसलमेर के पोखरण में लाल किले पर होली के 1 दिन पहले इलोजी देवता की पूजा होती है और कुंवारे युवक उनकी बारात भी निकालते है। जहां कुंवारे लड़के पूजा में इलोजी देवता से जल्द शादी की मन्नत मांगते हैं। कुंवारे लड़के इलोजी देवती की प्रतिमा की परिक्रमा करते हैं जिसके बाद पूजा में गुलाल और प्रसाद चढ़ाया जाता है। पोखरण में सदियों से ये परंपरा चल रही है, मान्यता है कि जो लड़का इलोजी देवता की 5 बार परिक्रमा कर लेता है उसकी शादी जल्दी ही हो जाती है।

यहां है मंदिर

वैसे तो राजस्थान में अधिकतर जगह इलोजी देवता का मंदिर बना हुआ है ,लेकिन विशेषतौर पर मारवाड़ में इलोजी महाराज की प्रतिमाएं आपको हर शहर और गांव में मिल जाएगी। मुख्य रूप से नागौर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, सिरोही और बीकानेर में इलोजी महाराज के मंदिर बने हुए है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज