न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘द ट्रेटर्स’ में जैस्मिन के लिए चौंकाने वाली थीं कुछ चीजें, अमिताभ के अपोजिट इस एक्ट्रेस ने ली नीना की जगह

जैस्मिन भसीन टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस हैं। वह कई डेली सोप और रियलिटी शो में काम कर चुकी हैं। फिलहाल जैस्मिन दिग्गज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Jun 2025 12:23:10

2 News : ‘द ट्रेटर्स’ में जैस्मिन के लिए चौंकाने वाली थीं कुछ चीजें, अमिताभ के अपोजिट इस एक्ट्रेस ने ली नीना की जगह

जैस्मिन भसीन टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस हैं। वह कई डेली सोप और रियलिटी शो में काम कर चुकी हैं। फिलहाल जैस्मिन दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर द्वारा होस्ट किए जा रहे शो ‘द ट्रेटर्स’ में नजर आ रही हैं। शो में उनके साथ राज कुंद्रा, करण कुंद्रा, लक्ष्मी मांचू, महीप कपूर और मुकेश छाबड़ा समेत 20 सेलेब्रिटी हैं। अब जैस्मिन ने इस शो की शूटिंग को लेकर बात की और इसे काफी मुश्किल बताया। ‘द ट्रेटर्स’ 12 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हुआ है। जैस्मिन ने स्क्रीन के साथ बात करते हुए कहा कि मुझे यह कहने में कोई शर्म नहीं है कि मैं जेन-जी नहीं हूं।

यह मेरा उनके साथ काफी नजदीकी अनुभव था और मुझे यह बहुत पसंद आया। यह देखना एक अनुभव था कि वे कैसे सोचते हैं, वे हर काम में आगे रहते हैं और किसी भी चीज से नहीं कतराते। वे सीमाओं को पार करने के लिए तैयार हैं, लेकिन कुछ चीजें मेरे लिए चौंकाने वाली भी थीं। सांस्कृतिक और नैतिक रूप से, मैं एक अलग पीढ़ी से आती हूं, लेकिन मैं इसे जान और समझ रही थी, इसलिए मैंने इस प्रोसेस को एन्जॉय किया। मैं इस जर्नी को आसान नहीं कहूंगी, यह साइकोलॉजिकल रूप से बहुत कठिन शो है।

यह एक बहुत ही स्मार्ट कॉन्सेप्ट है, 24X7 आप कुछ सोचते रहते हैं, यह बहुत मुश्किल था। शूटिंग के वे 12 दिन मानसिक रूप से बहुत कठिन थे। हां, यह आपको लोगों के व्यक्तित्व को परखना सिखाता है। अन्यथा, मेरे पास लाइफ में लोगों की इतनी समझ नहीं है। बता दें कि इस शो में जो भी जीतेगा, उसे 1 करोड़ की प्राइज मनी दी जाएगी। जैस्मिन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह कई सालों से एक्टर अली गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों‘ बिग बॉस’ के घर के अंदर नजदीक आए थे।

jasmin bhasin,actress jasmin bhasin,the traitors show,jasmin the traitors,ali gony,karan johar,neena gupta,actress neena gupta,tanuja,amitabh bachchan,panchayat 4

नीना गुप्ता ने कहा, एक बार फिल्म में अमिताभ के साथ सबकुछ फाइन हो गया था…

एक्ट्रेस नीना गुप्ता कई सालों से टीवी और सिनेमा दोनों में काम कर रही हैं। नीना ने नयनदीप रक्षित के साथ एक इंटरव्यू में शेयर किया कि कैसे स्ट्रगल और चुनौतियां अभी भी जारी है। नीना जल्द ही वेब सीरीज ‘पंचायत’ के चौथे सीजन में नजर आएंगी। नीना ने कहा कि मेरी उम्र के या मुझसे बड़े मेल अभी भी बड़े पर्दे पर हीरो की भूमिका निभाते रहते हैं, लेकिन मुझे दादी के रोल के लिए ही सही ठहराया जाएगा। मेल एक्टर्स के पास ज्यादा कैरेक्टर रोल होते हैं, हमारे पास उनके मुकाबले कम।

हाल ही में मुझे एक फिल्म के लिए बुलाया गया और उन्होंने कहा कि आपको यह करना है। मैंने कहा ठीक है। वे पैसे और तारीखों पर चर्चा कर रहे थे, लेकिन कुछ दिनों बाद, मैंने इंस्टाग्राम पर देखा कि मेरी उम्र की एक एक्ट्रेस उनके ऑफिस जा रही है। फिर मैंने मैनेजर से पता लगाने को कहा तो पता चला कि मुझे हटा दिया गया है। नीना ने इसके बाद उस वक्त को याद किया जब उन्हें अमिताभ बच्चन की फिल्म से हटा दिया गया था।

नीना ने कहा कि एक बार मेरी पुरानी फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ सबकुछ फाइन हो गया था। मेरे ब्लाउज सिल चुके थे और कॉस्ट्यूम भी रेडी थे। मगर फिर पता चला कि मुझे हटा दिया गया है और तनुजा को उस रोल के लिए पक्का कर लिया गया है। लेकिन मेरा मानना है कि किसी को बुरा और कड़वा महसूस नहीं करना चाहिए। बता दें तनूजा एक्ट्रेस काजोल की मां हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ