न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘निकिता रॉय’ का पहला गाना ‘काली रातें’ रिलीज, कुश सिन्हा ने बताया फिल्म के लिए सोनाक्षी को क्यों चुना

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं, फिर बात चाहे उनकी पर्सनल लाइफ की हो या प्रोफेशनल लाइफ की। फिलहाल हम बात...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Jun 2025 11:31:57

2 News : ‘निकिता रॉय’ का पहला गाना ‘काली रातें’ रिलीज, कुश सिन्हा ने बताया फिल्म के लिए सोनाक्षी को क्यों चुना

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं, फिर बात चाहे उनकी पर्सनल लाइफ की हो या प्रोफेशनल लाइफ की। फिलहाल हम बात कर रहे हैं सोनाक्षी की अगली फिल्म ‘निकिता रॉय’ की। आए दिन इससे जुड़ी खबरें आती रहती हैं। वैसे अब दर्शकों को इस फिल्म के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना। फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी। यह फिल्म इसलिए खास है, क्योंकि इसके जरिए सोनाक्षी करीब 3 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। इस बीच निर्माताओं ने 'निकिता रॉय' का पहला गाना 'काली रातें' जारी कर दिया है, जिसे अभिनव शेखर और प्रतीक्षा वशिष्ठ ने मिलकर गाया है।

इस गाने के बोल भी अभिनव ने लिखे हैं। निर्माताओं ने गाना 'काली रातें' शेयर करते हुए लिखा, “सभी अंधेरी रातें खामोश नहीं होतीं। कुछ रातें आपको एक धुन के साथ डराती हैं।” गाने में अंधेरे के बीच सोनाक्षी को देखकर आप आपकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाएगी जहां वह हाथ में टॉर्च लेकर कुछ खोजती हुई दिखाई दे रही हैं। अब ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। कहां जा रहा है कि सोनाक्षी की यह फिल्म काफी अलग होने वाली है। सोनाक्षी अपने किलर एक्सप्रेशन और दिल दहला देने वाले अंदाज से छा गई हैं।

सोनाक्षी के साथ इस फिल्म में परेश रावल, सुहैल नय्यर और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस मनोवैज्ञानिक थ्रिलर का डायरेक्शन सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा कर रहे हैं। पवन किरपालन ने इसकी कहानी लिखी है। फिल्म के प्रोड्यूसर निक्की भगनानी और विक्की भगनानी हैं। सोनाक्षी ने पिछले साल अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी की थी।

2 News : ‘निकिता रॉय’ का पहला गाना ‘काली रातें’ रिलीज, कुश सिन्हा ने बताया फिल्म के लिए सोनाक्षी को क्यों चुना

‘निकिता रॉय’ फिल्म के साथ डायरेक्टर के रूप में डेब्यू कर रहे हैं कुश सिन्हा

दिग्गज अभिनेता व लीडर शत्रुघ्न सिन्हा के बड़े बेटे कुश सिन्हा जल्द ही ‘निकिता रॉय’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। कुश इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर डेब्यू करेंगे। कुछ समय पहले फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है जो सस्पेंस और थ्रिलर से भरा हुआ है। फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। हाल ही में कुश ने बताया कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म सोनाक्षी के साथ ही क्यों की और इस मूवी को कैसे चुना।

कुश ने न्यूज 18 से बात करते हुए कहा कि मैंने संजय लीला भंसाली जैसे महान फिल्म निर्माताओं से प्रेरणा ली है। मैं अपने करिअर की शुरुआत में कुछ अलग करना चाहता था। कुछ ऐसा जो पहले नहीं हुआ हो और सबसे हटकर हो। इसलिए मैंने इस कहानी को चुना। ‘निकिता रॉय’ एक ऐसी लड़की की कहानी है जो खुद को ऐसी दुनिया और परिस्थिति में पाती है जो उसकी पूरी विश्वास प्रणाली को चुनौती देती है।

उसके साथ होने वाली घटनाएं काफी दिलचस्प हैं। यह कहानी दर्शकों को पसंद आने वाली है। सोनाक्षी बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। वह अपने काम को लेकर मेहनती हैं। सेट पर वो मेरी बहन नहीं थीं बल्कि एक एक्टर थी जिसे मैं डायरेक्ट कर रहा था। पूरी शूटिंग मजेदार हुई बस सोनाक्षी से आइसक्रीम के कलर पर मजाकिया बहस हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक