न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में 11 साल पुराने मामले में कांग्रेस के दो विधायक दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई एक साल की सजा और जुर्माना

जयपुर में 11 साल पुराने सड़क जाम और भीड़ इकट्ठा करने के मामले में कांग्रेस विधायकों मनीष यादव और मुकेश भाकर को कोर्ट ने दोषी ठहराया। एसीजेएम कोर्ट ने दोनों को एक-एक साल की सजा और ₹3200 का जुर्माना सुनाया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Jun 2025 5:15:09

जयपुर में 11 साल पुराने मामले में कांग्रेस के दो विधायक दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई एक साल की सजा और जुर्माना

राजस्थान की राजधानी जयपुर में ग्यारह साल पहले हुए एक पुराने मामले में बुधवार, 18 जून को बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सड़क जाम करने और बगैर अनुमति के भीड़ इकट्ठा करने के केस में कांग्रेस पार्टी के दो विधायकों को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। जयपुर की एसीजेएम कोर्ट ने शाहपुरा सीट से विधायक मनीष यादव और लाडनूं सीट से विधायक मुकेश भाकर को दोषी मानते हुए एक-एक साल की सजा सुनाई है।

सजा के बावजूद नहीं जाएगी विधानसभा सदस्यता


हालांकि चूंकि सजा केवल एक वर्ष की ही है, इसलिए पीपल्स रिप्रेजेंटेशन एक्ट के तहत इन विधायकों की विधानसभा सदस्यता को कोई सीधा खतरा नहीं है। इस एक्ट के मुताबिक केवल दो साल या उससे ज्यादा की सजा होने पर ही सदस्यता रद्द होती है। इस 11 साल पुराने मामले में कोर्ट ने दोनों विधायकों के अलावा जयपुर की झोटवाड़ा सीट से कांग्रेस के पूर्व उम्मीदवार अभिषेक चौधरी सहित कुल 9 लोगों को दोषी ठहराया है और सभी को एक-एक साल की सजा सुनाई गई है।

कोर्ट ने लगाया अर्थदंड, सभी आरोपी दोषी करार

कोर्ट ने सभी दोषियों पर 3200 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जिन-जिन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी, उन सभी को दोषी पाया गया और आईपीसी की धारा 147 (दंगा करना) और 283 (सार्वजनिक मार्ग में बाधा डालना) के तहत सजा दी गई है। मामले की सुनवाई जयपुर महानगर प्रथम की एसीजेएम कोर्ट-19 में हुई।

राजस्थान यूनिवर्सिटी के बाहर हुआ था प्रदर्शन

13 अगस्त 2014 को राजस्थान यूनिवर्सिटी के मेन गेट के बाहर जवाहरलाल नेहरू मार्ग को बिना अनुमति के जाम किया गया था। इस दौरान यूनिवर्सिटी में छात्र राजनीति कर रहे ये सभी लोग सड़क पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसके संबंध में पुलिस ने 11 अगस्त 2016 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।

अभियोजन पक्ष की दलीलें और कोर्ट का निष्कर्ष

अभियोजन अधिकारी कविता पिंगोलिया के मुताबिक, सभी आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त और ठोस साक्ष्य मौजूद थे, जिसके आधार पर कोर्ट ने उन्हें दोषी माना और सजा सुनाई। यह मामला अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है, जहां विधायकों की पुरानी गतिविधियों पर फिर से सवाल उठने लगे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका