न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर 'हाउसफुल 5' की धीमी पड़ी रफ्तार, 13वें दिन की कमाई से टूटी उम्मीदें; क्या वसूल पाएगी बजट?

अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 ने 13वें दिन सिर्फ 3 करोड़ की कमाई की, जिससे इसके बजट वसूली पर संकट गहरा गया है। अब तक कुल कलेक्शन 173.89 करोड़ तक पहुंचा, लेकिन आमिर खान की सितारे ज़मीन पर की रिलीज से इसे बड़ा झटका लग सकता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Jun 2025 8:13:38

बॉक्स ऑफिस पर 'हाउसफुल 5' की धीमी पड़ी रफ्तार, 13वें दिन की कमाई से टूटी उम्मीदें; क्या वसूल पाएगी बजट?

अक्षय कुमार की बड़ी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हाउसफुल 5’ दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है। इस हंसी से भरपूर सस्पेंस-कॉमेडी थ्रिलर ने रिलीज के पहले हफ्ते में अच्छी कमाई की। इसके बाद दूसरे वीकेंड पर भी ये बॉक्स ऑफिस पर छाई रही, लेकिन अब दूसरे हफ्ते में इसके कारोबार में हर दिन गिरावट दर्ज की जा रही है। चलिए यहां जानते हैं ‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को कितनी कमाई की है और फिल्म की मौजूदा स्थिति क्या दर्शा रही है?

‘हाउसफुल 5’ ने 13वें दिन कितनी की कमाई?

‘हाउसफुल 5’ की दो एंडिंग फिल्म के लिए ट्विस्ट भरा प्लॉट साबित हुई है। दरअसल, इसकी वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ी हुई है और ‘हाउसफुल 5’ को सिनेमाघरों में अब भी ठोस ऑडियंस बेस मिल रही है। बता दें कि 240 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म ओवरऑल बिजनेस के मामले में आधी लागत से ज्यादा तो वसूल कर चुकी है, लेकिन पूरा बजट निकालना इसके लिए अब काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। दरअसल फिल्म की कमाई में दूसरे हफ्ते लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और ये अब 5 करोड़ की कमाई भी नहीं कर पा रही है। वहीं 13वें दिन तो इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है। इन सबके बीच ‘हाउसफुल 5’ की कमाई की बात करें तो मेकर्स द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 12 दिनों में 170.89 करोड़ की कमाई की है, जो कि शानदार लेकिन अधूरी सफलता कही जा सकती है।

वहीं, सैकनिल्क द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक ‘हाउसफुल 5’ की 13वें दिन की कमाई सिर्फ 3 करोड़ रही, जो इस फिल्म के लिए एक निचले स्तर का प्रदर्शन है। इसी के साथ ‘हाउसफुल 5’ के 13 दिनों का कुल कलेक्शन अब 173.89 करोड़ रुपये हो गया है, जो इसे टॉप ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में बनाए हुए है, लेकिन लक्ष्य से दूर है।

‘हाउसफुल 5’ बनी साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म

‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के 13वें दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बनाते हुए इतिहास रच दिया है। इस फिल्म ने अजय देवगन की ‘रेड 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन 172.87 करोड़ (सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक) को मात दे दी है। इसी के साथ ये फिल्म साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अब ये फिल्म केवल ‘छावा’ (601.54 करोड़) से ही पीछे रह गई है, जो एक असाधारण उपलब्धि है।

‘हाउसफुल 5’ क्या वसूल पाएगी पूरा बजट?

‘हाउसफुल 5’ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई की रफ्तार अब धीमी होती जा रही है। वहीं 20 जून से सिनेमाघरों में आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ रिलीज हो रही है। इस मूवी को लेकर काफी सकारात्मक माहौल और हाईप बना हुआ है। ऐसे में ‘हाउसफुल 5’ की कमाई को ‘सितारे ज़मीन पर’ की रिलीज के बाद बड़ा झटका लग सकता है और इसी के साथ इसके बजट वसूलने का सपना भी टूट सकता है। क्योंकि लागत वसूलने के लिए इसे अभी 70 करोड़ और चाहिए, जो कमाना अब बेहद कठिन चुनौती बनता जा रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि ‘सितारे ज़मीन पर’ की रिलीज के बाद ‘हाउसफुल 5’ का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल होता है और क्या यह अपनी प्रतिष्ठा बचा पाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ