न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑपरेशन सिंधु: ईरान में फंसे 110 भारतीय छात्रों की सकुशल वतन वापसी, दिल्ली पहुंचे आर्मेनिया के रास्ते

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच फंसे 110 भारतीय छात्रों को भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंधु के तहत सुरक्षित निकाला। छात्र आर्मेनिया के रास्ते स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे। सरकार ने रेस्क्यू में ईरान और आर्मेनिया का आभार जताया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Jun 2025 8:04:41

ऑपरेशन सिंधु: ईरान में फंसे 110 भारतीय छात्रों की सकुशल वतन वापसी, दिल्ली पहुंचे आर्मेनिया के रास्ते

ईरान में फंसे 110 भारतीय छात्र लंबे इंतजार और अनिश्चितता के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं। इनमें से अधिकतर छात्र जम्मू कश्मीर से हैं। ये छात्र उर्मिया मेडिकल यूनिवर्सिटी से हैं, जहां वे चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे थे। छात्रों ने आर्मेनिया और दोहा के रास्ते से होते हुए बुधवार देर शाम दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। उनकी फ्लाइट करीब 3 घंटे देरी से भी पहुंची, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी सुरक्षित थे।

ईरान और इजरायल के बीच चल रहे गंभीर युद्ध और बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत सरकार ने ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’ की शुरुआत की। सरकार के इस विशेष ऑपरेशन के तहत 17 जून को ईरान के उत्तरी हिस्से में फंसे 110 भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाला गया। इन छात्रों को भारतीय दूतावास की निगरानी में सड़क मार्ग से ईरान से आर्मेनिया की राजधानी येरेवान पहुंचाया गया। वे इसी रास्ते से दिल्ली आए हैं, जो एक जटिल लेकिन सुनियोजित रेस्क्यू ऑपरेशन का हिस्सा था।

स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे भारतीय छात्र

सभी छात्र बुधवार को दोपहर 2:55 बजे स्पेशल फ्लाइट से भारत रवाना हुए और गुरुवार की सुबह नई दिल्ली पहुंचे। यह ऑपरेशन सिंधु का पहला चरण है, जो आगे भी अन्य फंसे हुए भारतीयों की वापसी के लिए दिशा तय करेगा। भारत सरकार ने इस पूरे अभियान में सहयोग के लिए ईरान और आर्मेनिया की सरकारों का विशेष आभार जताया है, जिन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन को आसान और सुरक्षित बनाने में पूरी मदद की।

ईरान में स्थिति बिगड़ने के कारण भारतीय दूतावास लगातार भारतीय नागरिकों को युद्ध प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित इलाकों में भेजने की कोशिश में जुटा है। इसके साथ ही, भारत सरकार ने इमजरजेंसी कॉन्टेक्ट नंबर, व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी जारी की है, जिससे नागरिक तत्काल सहायता ले सकें और सूचनाओं से जुड़े रहें।

ईरान-इजरायल के बीच कई दिनों से चल रहा युद्ध

ईरान और इजरायल के बीच चल रहा युद्ध भंयकर रूप ले चुका है और स्थिति हर दिन और गंभीर होती जा रही है। बुधवार को इजरायल ने दावा किया था कि उसकी वायुसेना ने 50 फाइटर एयरक्राफ्ट भेजकर ईरान में हमला किया है। वहीं, ईरान ने ड्रोन के जरिए इजरायल पर अटैक किया था, जिससे पूरे मिडिल ईस्ट क्षेत्र में तनाव और भी बढ़ गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी