न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पिता की अंतिम यात्रा में बेसुध हुईं मनारा का वीडियो वायरल, अक्षय ने कहा, साल में 4 फिल्में करने से क्या दिक्कत

हाल ही ‘बिग बॉस 17’ फेम एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा के सिर से पिता का साया उठ गया। मनारा के पिता और वरिष्ठ वकील रमन राय हांडा का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 18 Jun 2025 8:23:31

2 News : पिता की अंतिम यात्रा में बेसुध हुईं मनारा का वीडियो वायरल, अक्षय ने कहा, साल में 4 फिल्में करने से क्या दिक्कत

हाल ही ‘बिग बॉस 17’ फेम एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा के सिर से पिता का साया उठ गया। मनारा के पिता और वरिष्ठ वकील रमन राय हांडा का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे चोपड़ा परिवार को सदमा पहुंचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हांडा लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार आज बुधवार (18 जून) दोपहर को हुआ। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर अंतिम यात्रा के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। इन्हीं में से मनारा का भी एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई उनके लिए परेशान होता दिख रहा है।

वीडियो में मनारा पिता के जाने से बेहद दुखी लग रही हैं। आप भी देख सकते हैं कि कैसे मनारा पिता के गम में बेसुध सी हो गई हैं। जब मनारा हाथ जोड़कर वहां खड़ी होती हैं, तो अचानक से गिरने लगती हैं। इसके बाद वो तेज-तेज रोने लगती हैं। मनारा की छोटी बहन मालती उन्हें संभालती हैं। मालती और मनारा की मां कामिनी भी अपने आंसू नहीं रोक पाईं। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे देख मनारा की चिंता कर रहे हैं और उन्हें खुद को संभालने के लिए कह रहे हैं। अंतिम संस्कार से पहले शव यात्रा भी निकाली गई। इस दौरान मनारा और मिताली पिता की अर्थी को कंधा देती नजर आईं।

दोनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बारिश के बीच दोनों बहनें पार्थिव शरीर को श्मशान घाट लेकर पहुंचीं। प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ भी अपने फूफा की अर्थी को कंधा देते हुए नजर आए। प्रियंका ने एक दिन पहले उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा था, “आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। आपकी आत्मा को शांति मिले...अंकल (फूफा) जी। ओम शांति।” बता दें एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी मनारा की कजिन सिस्टर हैं।

अक्षय कुमार बोले, मैं उन किरदारों को निभाना चाहता हूं जो…

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे ज्यादा बिजी एक्टर्स में से एक हैं। उनकी फिल्में चले या नहीं चले लेकिन मेकर्स और फैंस के बीच डिमांड बनी रहती है। ऐसे में अक्षय एक के बाद एक फिल्म करते चलते हैं और उनके चाहने वालों को उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता। हालांकि कुछ लोग अक्षय की इस बात के लिए आलोचना भी करते हैं कि वे इतनी सारी फिल्में क्यों करते हैं। हाल ही में अक्षय ने इस मामले में खुलकर बात की।

पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय ने कहा कि मुझे अच्छा लगता है। मुझे अलग-अलग किरदार निभाने में मजा आता है और क्यों नहीं? कुछ लोग शिकायत करते हैं कि मैं साल में चार फिल्में करता हूं, लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि मुझे ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए। अगर मुझे काम मिल रहा है, तो मैं कर रहा हूं। कुछ फिल्में चलती हैं, कुछ नहीं चलतीं। एक इंसान को तो हर दिन ऑफिस जाना होता है, है ना? वो ये तो नहीं कह सकता कि अब मैं थोड़ा रुक जाता हूं। मुझे काम करना है क्योंकि मैं चार फिल्में करता हूं, तो मुझे अलग-अलग किरदार निभाने को मिलते हैं और इससे मुझे खुशी मिलती है।

मैं उन किरदारों को निभाना चाहता हूं, उन डायरेक्टर्स के साथ काम करना चाहता हूं और ऐसी कहानियां सुनाना चाहता हूं, जो अब तक नहीं बताई गईं। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे ‘केसरी 2’ में सी. शंकरन नायर की कहानी बताने का मौका मिला। उससे पहले ‘स्काई फोर्स’, ‘सरफिरा’ और कई और फिल्में थीं। मैं हमेशा कोशिश करता हूं कि जितना हो सके उस किरदार के करीब पहुंच सकूं। फिलहाल अक्षय की कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ सिनेमाघरों में लगी हुई है। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया बिजनेस कर रही है। अब अक्षय अपकमिंग फिल्म ‘वेकलम टू द जंगल’ में दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ